scriptमौसम विभाग का आने वाले 24 घण्टों में दिन-रात के तापमान में भारी गिरावट का अलर्ट | Lucknow weather Alert Incoming 24 hours Day night Temperature fall IMD | Patrika News

मौसम विभाग का आने वाले 24 घण्टों में दिन-रात के तापमान में भारी गिरावट का अलर्ट

locationलखनऊPublished: Oct 26, 2020 05:46:31 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

आईएमडी ने इस बार की सर्दी के बारे में पूर्वानुमान जारी करते हुए कहाकि, वर्ष 2020 में भारी सर्दी पड़ेगी। बर्फ भरी हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग का आने वाले 24 घण्टों में दिन-रात के तापमान में भारी गिरावट का अलर्ट

मौसम विभाग का आने वाले 24 घण्टों में दिन-रात के तापमान में भारी गिरावट का अलर्ट

लखनऊ. मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले 24 घण्टों में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आयेगी। यूपी का मौसम बेहद तेजी के साथ बदल रहा है। सर्दी के मौसम ने अपनी दस्तक दे दी है। ठंड रोजाना बढ़ रही है। रातें सर्द (Cold) होती जा रही हैं और सुबह 10 बजे तक का मौसम भी ठंड से सिरहन दे रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि, बच कररहें नहीं तो बीमार होने की संभावना पूरी है।
यूपी की राजधानी लखनऊ और उससे लगे कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट आ रही है। पारा लगातार नीचे गिर रहा है। लखनऊ में सोमवार शाम चार बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री था वैसे पूरा दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा है वहीं पूरे दिन का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान यह बता रहा है कि रात कितनी ठंडी होने वाली हैं।
केएनआई कृषि विज्ञान केंद्र सुलतानपुर के मौसम पर्वेक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र का कहना है कि आने वाले 24 घण्टों में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी। वही आईएमडी ने इस बार की सर्दी के बारे में पूर्वानुमान जारी करते हुए कहाकि, वर्ष 2020 में भारी सर्दी पड़ेगी। बर्फ भरी हवाएं चलेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो