scriptउत्तर प्रदेश के कई जिलों में 9 अगस्त से 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट | Lucknow weather Alert UP district 9-12 August Heavy rain IMD | Patrika News

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 9 अगस्त से 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

locationलखनऊPublished: Aug 09, 2020 11:36:09 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

राजधानी लखनऊ और आस-पास के जिलों में रविवार 9 अगस्त को दोपहर बाद जमकर बारिश सोमवार और मंगलवार को भी बारिश के जारी रहने की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 9 अगस्त से 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 9 अगस्त से 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ. भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 9 अगस्त से 12 अगस्त तक जमकर बारिश (Heavy Rain) होने का अलर्ट है। यूपी में शनिवार को कई जिलों में बारिश हुई, पर कई जिलों में बारिश की आस में उमस फैल गई। उमस की वजह से यूपी जनता ने रात भी करवट बदल कर रात गुजारी है। राजधानी लखनऊ और आस-पास के जिलों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान (UP Weather Forecast) है कि रविवार 9 अगस्त को दोपहर बाद जमकर बारिश होगी। और यह बारिश अगले दिन सोमवार और मंगलवार को जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के साथ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा अलीगढ़, लखनऊ, वाराणसी होते हुए बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक पहुंच रही है। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम के बारे में काम करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान अनुसार, अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। चार दिन 9, 10, 11,12 अगस्त को जमकर बारिश होगी। मौसम सुहावना हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो