script

मौसम विभाग का यूपी में नवम्बर माह के पहले दो हफ्ते कड़ाके की ठंड का अलर्ट

locationलखनऊPublished: Oct 31, 2020 11:03:06 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

-राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों के मौसम का बदल रहा है मिजाज-मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक हफ्ते में तापमान 2 डिग्री तक और गिर जाएगा

मौसम विभाग का यूपी में नवम्बर माह के पहले दो हफ्ते कड़ाके की ठंड का अलर्ट

मौसम विभाग का यूपी में नवम्बर माह के पहले दो हफ्ते कड़ाके की ठंड का अलर्ट

लखनऊ. मौसम विभाग ने लखनऊ सहित यूपी के लगभग सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, नवंबर माह के पहले दो हफ्ते में उत्तर प्रदेश में न्यूनतम पारा गिरने से ठंड बढ़ जाएगी। ठंडी हवाओं चलेंगी जिससे से तापमान में और गिरावट आएगी। पिछले एक हफ्ते से दिन व रात के तापमान में आधा अंतर रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री रहने की संभावना है। वैसे भी आईएमडी ने चेतावनी जारी की है कि, इस बार के सर्दियों के मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
तापमान 2 डिग्री तक और गिर जाएगा :- राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रात दस बजे के बाद ठंड अपना जलवा दिखाने लगती है। और जैसे जैसे रात बढ़ती है तो सर्दी बढ़ जाती है। सुबह करीब आठ बजे तक ठंड रहती है। इस बीच हवा चलने से ठंड कुछ और बढ़ जाती है। यह हाल लखनऊ से लगे सभी जिलों का है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। लखनऊ में 30 अक्टूबर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक हफ्ते में तापमान 2 डिग्री तक और गिर जाएगा।
सुबह धुंध भी रहेगी :- आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक, जेपी गुप्ता ने मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव पर कहाकि, पूरे यूपी में शुष्क सामान्य मौसम के चलते दिन में आसमान साफ है और धूप निकल रही है। जबकि रात में पारा कम दर्ज हो रहा है। इससे सुबह व रात की ठंड बढ़ी है। विंड पैटर्न भी उत्तर-पश्चिम बना हुआ है। जब तक मौसम सामान्य है, तब तक सुबह व रात की ठंड बढ़ती जाएगी। सुबह के समय धुंध रहेगी। नवंबर के पहले पखवाड़े में प्रदेश में न्यूनतम पारा सरकने से ठंडक में तेजी देखी जा सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो