scriptमौसम विभाग का उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट | Lucknow Weather alert Uttar Pradesh Many districts Cold wave Fog IMD | Patrika News

मौसम विभाग का उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

locationलखनऊPublished: Nov 24, 2020 10:53:36 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

मौसम विभाग का कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे गिरने की पूर्वानुमानराजधानी लखनऊ में ठंड बढ़ेगी, पांच दिन में आठ डिग्री गिरा तापमान

मौसम विभाग का उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग का उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मौसम में बेहद तेजी से परिवर्तन हो रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब यूपी के जिलों में दिखाई देने लगा है। यूपी के कई जिलों शीतलहर चल रही है और कोहरे ने भी अपना दायरा बढ़ा लिया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दिनों में पारा 5 डिग्री से नीचे गिरेगा मतलब भारी ठंड, शीतलहर के साथ घना कोहरा छाएगा। राजधानी लखनऊ में ठंड तेजी से बढ़ी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ पांच दिन में लखनऊ में आठ डिग्री तापमान गिर गया है।
कई जिलों में ठंड बढ़ी :- उत्तराखंड के पहाड़ों पर गिरी बर्फ की वजह से चल रही बर्फीली हवाओं से लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। पछुआ हवाओं से न्यूनतम पारे में सामान्य से एक से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। चुर्क में न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री, फुरसतगंज-रायबरेली 5.7 डिग्री, बरेली में 6.4 डिग्री रहा। सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी लखनऊ में रात का पारा 1 डिग्री कम 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में पांच दिन में आठ डिग्री पारा गिरा। 19 नवंबर-16.4, 20 नवंबर-15.8, 21 नवंबर- 11.8, 22 नवंबर- 9.5, 23 नवंबर- 8.6।
उत्तराखंड में बर्फबारी से बदल रहा मौसम :- लखनऊ में आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से वहां से आई ठंडी हवा से यूपी के कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी। इसका यूपी में असर आएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, उत्तर प्रदेश में भारी ठंड और कोहरा छाए रहने की आशंका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो