scriptमौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 18-19 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट के बाद बढ़ जाएगी ठंड | Lucknow weather Update Alert UP 18-19 October rain Temperature Cold | Patrika News

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 18-19 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट के बाद बढ़ जाएगी ठंड

locationलखनऊPublished: Oct 18, 2020 10:55:39 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

यूपी के मौसम में भारी बदलाव आने की संभावना तापमान में गिरावट के बाद ठंड बढ़ जाएगी

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 18-19 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट के बाद बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 18-19 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट के बाद बढ़ जाएगी ठंड

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कई जिलों में शनिवार रात से मौसम ने करवट बदल ली है। सर्दी के मौसम का आगाज हो गया है। सुबह और रातें ठंडी होने लगी है। राजधानी लखनऊ और उसके आस—पास के जिलों में मौसम विभाग का 18 अक्टूबर की रात और 19 अक्टूबर की सुबह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19 अक्टूबर की सुबह 2 बजे से बारिश होने के आसार लग रहे हैं। जिसके सुबह आठ बजे तक जारी रहने का पूर्वानुमान बताया जा रहा है। इस बारिश से यूपी के मौसम में भारी बदलाव आ जाएगा। तापमान में गिरावट के बाद ठंड बढ़ जाएगी। वैसे भी आईएमडी ने चेताया है कि इस साल यूपी में भारी ठंड और शीतलहर चलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। पर वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस वजह से उत्तर प्रदेश राज्य में मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिलेगा।
राजधानी लखनऊ में सुबह के 11 बजे अधिकतम तापमान 36 डिग्री है और न्यूनतम तापमान 21 रहने की संभावना है। राजधानी लखनऊ के आस-पास जिलों में सुबह से बादलों की आवाजाही है। रात भर ठंड की वजह से लोगों ने पंखें का धीमा कर चादर ओढ़ी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो