scriptहद से ज्यादा बिगड़ चुकी है यूपी में कानून व्यवस्था, हाथरस गैंगरेप पर प्रियंका गांधी बोली | Lucknow woman gang rape hathras death Priyanka Gandhi CM Yogi Law orde | Patrika News

हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है यूपी में कानून व्यवस्था, हाथरस गैंगरेप पर प्रियंका गांधी बोली

locationलखनऊPublished: Sep 29, 2020 12:06:44 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

हाथरस में गैंगरेप की शिकार युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं।

हाथरस गैंगरेप की शिकार दलित युवती ने तोड़ा दम, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा कहा, हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है यूपी में कानून व्यवस्था

हाथरस गैंगरेप की शिकार दलित युवती ने तोड़ा दम, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा कहा, हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है यूपी में कानून व्यवस्था

लखनऊ. यूपी में महिलाओं और बच्च्यिों संग हो रहे अपराध पर सीएम योगी आदित्यनाथ को आइना दिखते हुए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं।
हाथरस में गैंगरेप की शिकार युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बीते 14 सितंबर से युवती का इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि गैंगरेप के बाद बदमाशों ने युवती की जुबान काट दी थी और उसकी गर्दन भी मरोड़ दी थी। इस मामले में पुलिस ने आठ दिन के बाद गैंगरेप की धारा अपने एफआईआर में जोड़ी थी।
कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है।
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि, यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो