scriptWorld Bicycle Day 2020 : कोरोना को अगर हराना है तो साइकिल चलाइए, बढ़ेगी इम्युनिटी और पेट की चर्बी भी हो जाएगी छूमंतर | Lucknow World Bicycle Day 2020 Immunity fat loss | Patrika News

World Bicycle Day 2020 : कोरोना को अगर हराना है तो साइकिल चलाइए, बढ़ेगी इम्युनिटी और पेट की चर्बी भी हो जाएगी छूमंतर

locationलखनऊPublished: Jun 03, 2020 10:34:19 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

आज 3 जून है, विश्व साइकिल दिवस। उत्तर प्रदेश में बहुत सारे साइकिल प्रेमी विश्व साइकिल दिवस मना रहे हैं।

World Bicycle Day 2020 : कोरोना को अगर हराना है तो साइकिल चलाइए, बढ़ेगी इम्युनिटी और पेट की चर्बी भी हो जाएगी छूमंतर

World Bicycle Day 2020 : कोरोना को अगर हराना है तो साइकिल चलाइए, बढ़ेगी इम्युनिटी और पेट की चर्बी भी हो जाएगी छूमंतर

लखनऊ. आज 3 जून है, विश्व साइकिल दिवस। उत्तर प्रदेश में बहुत सारे साइकिल प्रेमी विश्व साइकिल दिवस मना रहे हैं। कोरोना वायरस की लड़ाई में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और अपने शरीर को फिट रखने में साइकिल एक बड़ा हथियार है। साइकिल चलाइए फिटनेस और इम्युनिटी बढ़ाइए।
संयुक्त राष्ट्र की ओर से पहली बार आधिकारिक विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को मनाया गया था। जिसमें कहा गया है कि शहरवासी कम दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें, तो इससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पेट्रोल की खपत कम होगी। प्रदूषण स्तर भी कम होगा। साइकिल चलाने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता है और लोग सुरक्षित रहते हैं। उत्तर प्रदेश में आज भी साइकिल व्यक्तिगत यातायात का सबसे ताकतवर और किफायती साधन रहा है। गांवों में किसान साप्ताहिक मंडियों तक सब्जी और दूसरी फसलों को साइकिल से ही ले जाते है। दूध की सप्लाई गांवों से पास से कस्बाई बाजारों तक साइकिल के जरिये ही होती है। डाक विभाग में आज भी पोस्टमैन साइकिल से चिट्ठियां बांटते हैं। लखनऊ के एक मशहूर डाक्टर समीर गुप्ता ने कहाकि साइकिल सेहत को फिट रखती है और इम्युनिटी बढ़ाती है, यह इम्युनिटी कोरोना वायरस से लड़ने में मददगार है।
World Bicycle Day 2020 : कोरोना को अगर हराना है तो साइकिल चलाइए, बढ़ेगी इम्युनिटी और पेट की चर्बी भी हो जाएगी छूमंतर
जानिए साइकिल चलाने के फायदे :-

1-रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से पेट की चर्बी छूमंतर।

2-रोजाना सुबह साइकिल चलाने से फिटनेस बरकरार।

3-साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम दुरूस्त, एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और बीमार होने का खतरा कम होता है।
4-लगातार साइकिल चलाना घुटने और जोड़ों के दर्द में पहुंचाता है आराम।

5-एक रिसर्च बताती है कि रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से दिमाग साधारण इंसान के मुकाबले ज्यादा एक्टिव रहता। ब्रेन पाॅवर 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
6-स्वास्थ्य के साथ-साथ साइकिल पैसे बचाएंगी, प्रदूषण कम करेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो