scriptमहाकाल शिव मंदिर का भव्य श्रंगार बच्चों ने किया शिव तांडव | Mahakal Lord Shiv Temple Hindi News | Patrika News

महाकाल शिव मंदिर का भव्य श्रंगार बच्चों ने किया शिव तांडव

locationलखनऊPublished: Jul 29, 2017 12:02:00 pm

Submitted by:

Santoshi Das

राजेन्द्रनगर के महाकाल शिव मन्दिर में नागपंचमी के मौके पर पंण्डित राम बिहारी और महादेव शास्त्री द्वारा पांच
रुद्राभिषेक हुये और शाम को कालसर्प दोष निवारण पूजा हुई

Mahakal Temple Lucknow

Mahakal Temple Lucknow

लखनऊ.राजेन्द्रनगर के महाकाल शिव मन्दिर में नागपंचमी के मौके पर पंण्डित राम बिहारी और महादेव शास्त्री द्वारा पांच रुद्राभिषेक हुये और शाम को कालसर्प दोष निवारण पूजा हुई।

Mahakal Temple Lucknow


पूजन से पूर्व 11 बच्चों के एक ग्रुप द्वारा शिव ताण्डव नृत्य का मंचन हुआ। जिसे देख लो मंत्रमुग्ध हो गये। शिव तांडव के समय मन्दिर जय महाकाल के जयघोष से गूंज रहा था। इस मौके पर बच्चों ने बाबा महाकाल, माता पर्वती, मां दुर्गा आदि की सुन्दर झांकी प्रस्तुति की। नागपंचमी पर बाबा महाकाल का दिव्य श्रंगार हुआ। बाबा के इस श्रंगार को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। इस मौके पर अतुल मिश्रा, एके दुबे, गिरीश चन्द्र, शशांक गर्ग, अमिताब अग्रवाल, मनोज पाठक आदि लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो