scriptदो युवक गए थे अंतिम संस्कार में, लेकिन खुद बन गए मौत का शिकार | man drowned out in ganga river unnao and died | Patrika News

दो युवक गए थे अंतिम संस्कार में, लेकिन खुद बन गए मौत का शिकार

locationलखनऊPublished: Oct 07, 2017 09:11:35 pm

अंतिम संस्कार में शामिल होने गए युवकों की गंगा में डूबकर मौत।

man drowned out in ganga river

man drowned out in ganga river

उन्नाव. अंतिम संस्कार में शामिल होने गए दो व्यक्तियों की गंगा के कटरी बाला खेड़ा घाट पर नहाते समय डूबकर मौत हो गई। जबकि बचाने के लिए नदी में उतरा तीसरा व्यक्ति भी गंगा में डूबने लगा। लेकिन उसे किसी तरह बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीघापुर पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर जाल डलवाया। जिसमें एक का शव प्राप्त हुआ। जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतकों में एक की उम्र मात्र 24 साल है। मृतक गांव के एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए घाट पर गए थे।

पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया

बीघापुर थाना क्षेत्र के बरुआ निवासी राम सिंह 24 पुत्र कमलेश, रामविलास 50 पुत्र मंगल गंगा में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही मृत्तक गांव में हो गई मिट्टी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद दोनों लोग गंगा में स्नान करने उतरे । इसी बीच राम बिलास गहरे पानी में डूबने लगे। जिसे बचाने के लिए गांव के ही रामसिंह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों एक गंगा नदी में डूबने लगे एक साथ दो दो लोगों को डूबता देख अंतिम संस्कार में गए ग्रामीणों में कोहराम मच गया। गांव के ही रहने वाले रामनरेश ने दी डूबते लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगा जिसे किसी किसी प्रकार बाहर निकला गया। उसकी जान बच गई। लेकिन दो लोगों के डूब जाने से अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोगों में हाहाकार मच गया। घटना की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

प्रशासनिक अमला मौके पर

सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्राधिकारी श्यामाकांत त्रिपाठी, बीघापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा राहत कार्य का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने पी ए सी के गोता खोरो को बुलाया। काफी प्रयासों के बाद शाम 4 बजे के लगभग रामविलास का शव मिल सका। वही राम सिंह के शव के लिए गोताखोर प्रयासरत है। एक साथ दो-दो लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रामविलास के तीन लड़के और एक लड़की है। जिसके दो लड़के अहमदाबाद में रहते हैं। वह लड़की विवाहित है। जबकि रामसिंह अविवाहित है। उसका भाई विदेश में रहता है। परिवार की जिम्मेदारी राम सिंह के ऊपर थी। ग्रामीणों ने बताया कि बरुवा गांव निवासी कल्लू की मौत हो गई थी। जिसकी शव यात्रा आज थाना क्षेत्र के ही गंगा के घाट कटरी बाला खेड़ा गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो