scriptविधानसभा के सामने खुद को लगाई आग, पद्मश्री सम्मानित पर उसके जीजा ने लगाया हमला करने का आरोप | man sets afire infront of vidhan sabha blames a padma shri awardee | Patrika News

विधानसभा के सामने खुद को लगाई आग, पद्मश्री सम्मानित पर उसके जीजा ने लगाया हमला करने का आरोप

locationलखनऊPublished: Feb 13, 2020 05:35:43 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन जब सदन में हंगामा हो रहा था, तो सदन के बाहर एक शख्स अपनी पत्नी व बच्चे के साथ आत्मदाह का प्रयास कर रहा था जिसे देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

suicide attempt

suicide attempt

लखनऊ. विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन जब सदन में हंगामा हो रहा था, तो सदन के बाहर एक शख्स अपनी पत्नी व बच्चे के साथ आत्मदाह का प्रयास कर रहा था जिसे देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। यह शख्स पद्मश्री सम्मानित पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा का जीजा ओम प्रकाश है जिसने एक मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया, लेकिन तब तक वह तीस प्रतिशत तक जल चुका था। पुलिस ने उसे नजदीक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। ओम प्रकाश का आरोप है कि अरुणिमा सिन्हा और उसके पति ने उसपर जानलेवा हमला करवाया है और इसकी जब पुलिस से शिकायत की गई, तो अरुणिमा के पद्मश्री सम्मानित होने के कारण पुलिस ने उनकी नहीं सुनी बल्कि उन्हें घुमाती रही।
ये भी पढ़ें- यूपी कैबिनेट बैठक में नौ बड़े प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग होगा जरूरी

यह है मामला-
मामला अरुणिमा इवेंट मैनेजमेंट नामक कंपनी का हैं जिसमें ओम प्रकाश व अरुणिमा सिन्हा के पति की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है। ओमप्रकाश का आरोप है कि अरुणिमा सिन्हा और उसके पति मुझे मरवाकर पूरी कंपनी को हड़पना चाहते हैं। ओम प्रकाश का कहना हैं कि वह भी एक पर्वतारोही रहे हैं। अरुणिमा और उनके पति की शिकायत जब सीएम पोर्टल पर की गई, तो सरोजनी नगर थाने के दिनकर वर्मा ने उस शिकायत को 107/16 की कार्रवाई में निस्तारित कर दी। उन्होंने कोई बयान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके खिलाफ हमले की एफआईआर दर्ज की जाए, लेकिन कही और क्योंकि सरोजनी नगर पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है। ओमप्रकाश की पत्नी ने बताया कि उनकी बहन अरुणिमा व उनके पति व एक अन्य शख्स ने उनपर दो बार हमला कराया। वह सरोजनी नगर थाने के एसआई दिनकर वर्मा के पास दौड़ती रह गई, लेकिन उन्होंने एफआईआर नहीं लिखी।
ये भी पढ़ें- अदिति सिंह ने दिल्ली चुनाव में जीत पर अरविंद केजरीवाल को दी बधाई, दिया बड़ा बयान

अरुणिमा सिन्हा हैं पद्मश्री सम्मानित-

अरुणिमा सिन्हा को पर्वतारोही है। 2011 में एक दर्दनाक हादसे में उनका पैर कट गया था। बावजूद इसके उन्होंने खेल के दुनिया में नाम कमाया। वह भारतीय वॉलीबॉल टीम में खिलाड़ी रह चुकी हैं। 2015 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो