scriptअवध महोत्सव की 16वीं संध्या में अनेक विभूतियां अवध रत्न सम्मान से सम्मानित | Many celebrities honored Awadh Ratna16th evening of Avadh Festival | Patrika News

अवध महोत्सव की 16वीं संध्या में अनेक विभूतियां अवध रत्न सम्मान से सम्मानित

locationलखनऊPublished: Feb 20, 2021 08:18:09 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

अवध महिला रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया।

अवध महोत्सव की 16वीं संध्या में अनेक विभूतियां अवध रत्न सम्मान से सम्मानित

अवध महोत्सव की 16वीं संध्या में अनेक विभूतियां अवध रत्न सम्मान से सम्मानित

लखनऊ, 20 फरवरी 2021। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में कथा मैदान आशियाना लखनऊ में चल रहे अवध महोत्सव-2021 की 16वीं सांस्कृतिक संध्या में अनेक विभूतियां अवध रत्न सम्मान से सम्मानित हुईं।

अवध महोत्सव की 16वीं सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने डाॅ अनीता सहगल वसुन्धरा (अभिनेत्री, उद्घोषिका), ऋतु सिंह (ए0 आर0टी0 ओ0), सरिता सिंह (वरिष्ठ नृत्यांगना, उड़ान संस्थापिका), शुचिता पाण्डेय (प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका), पुनीता भटनागर (हस्तशिल्पी), मंदाकिनी बहुगुणा (संगीत शिक्षिका), अंकिता बाजपेई (नृत्यांगना-गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड होल्डर), मौनी मिश्रा (समाज सेविका) को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर अवध महिला रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया।
इसी प्रकार प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने फिल्म अभिनेता (अर्पित सिंह), श्रीराम नाथ शुक्ला (रामलीला दशहरा कमेटी), डाॅ दीपक कुमार श्रीवास्तव (शिक्षक) को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर अवध पुरूष रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में बानी चावला (बाल गायिका), आरोही नाहिल, श्रीजाम्या, तेजस्वी पोरवाल, यशस्वी पोरवाल, पलक वर्मा, इप्शिता अरोड़ा, आकर्ष सूर्यवंशी, उन्नति श्रीवास्तव और तनु कुमारी (बाल नृत्यांगना) को अवध बाल रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित हुईं। इस अवसर पर प्रिया पाल, पवन पाल, अनुराग शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम लोग उपस्थित थे।
अवध महोत्सव की 16वीं सांस्कृतिक संध्या में स्वरा त्रिपाठी, भाव्या श्रीवास्तव, वैष्णवी शुक्ला, कृतिका शर्मा और आद्या तिवारी ने हे शारदे मां पर नृत्य प्रस्तुत कर विद्या और संगीत की देवी सरस्वती जी के चरणों में अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित की। इसी क्रम में धु्र्रविका धवन ने दुर्गा स्तुति जय मां अम्बे पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर भगवती देवी दुर्गा के नवों रूपों के दर्शन दर्शकों को करवाए।
भक्ति भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के उपरान्त अविका त्रिवेदी ने ऐ मेरे वतन के लोगों, अंशिका शुक्ला, नासिरा परवींन, सरफराज ने सुनों गौर से दुनिया वालों, जया शुक्ला ने एक प्यार का नग्मा गीत पर नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। इसी प्रकार अवनी शुक्ला, प्रणय मानवानी, मन्नत निगम, मेधा पाण्डेय, ऐश्वर्या चन्द्रा, सोनाली पाण्डेय, उर्वशी पाहूजा, जागृति लखमानी, आशु तिवारी ने फिल्मी गैर फिल्मी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ला और अरविन्द सक्सेना ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो