scriptखदरा के नानकशाही मठ में भण्डारे का आयोजन हुआ पहुंचे कई संत | Many saints arrived at Khandra's Nanakshahi monastery | Patrika News

खदरा के नानकशाही मठ में भण्डारे का आयोजन हुआ पहुंचे कई संत

locationलखनऊPublished: Jan 16, 2021 09:28:05 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

राष्ट्र रक्षा के लिए राजराजेश्वरी महात्रिपुरसुन्दरी महायज्ञ 21 जनवरी से
यज्ञ के लिए तैयार हो रहा सात मंजिला यज्ञ मंडप

खदरा के नानकशाही मठ में भण्डारे का आयोजन हुआ पहुंचे कई संत

खदरा के नानकशाही मठ में भण्डारे का आयोजन हुआ पहुंचे कई संत

लखनऊ। अखिल भारतीय उदासीन सप्रदाय संगत एवं विश्व सनातन धर्म सभा द्वारा राष्ट्र रक्षा के लिए राजराजेश्वरी महात्रिपुरसुन्दरी महायज्ञ का आयोजन 21 जनवरी से 27 जनवरी तक बाबा का पुरवा रुपपुर खदरा स्थित उदासीन महामण्डला आश्रम (नानकशाही मठ) में किया जायेगा। यज्ञ से पूर्व मठ में शनिवार को वार्षिक भण्डारा खिचडी भोज का आयोजन किया गया।
भण्डारे से पहले मठ के महंत धर्मेन्द्र दास महाराज ने पूजन किया। उसके बाद भण्डारा शुरु हुआ। इस मौके पर विधायक डा0 नीरज बोरा, पार्षद कुमकुम राजपूत, अनुराग मिश्रा अन्नू, अरविन्द मिश्रा अंशू, इन्द्र देव मिश्रा, पुजारी मनीषा नन्द समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यज्ञ के लिए सात मंजिला यज्ञ मंडप तेजी से तैयार किया जा रहा है। यज्ञ में उदासीन आश्रम से लगभग 20 महामंडलेश्वर, श्रीमहंत आएंगे। महायज्ञ में देश के प्रमुख क्षेत्रों से सौ से अधिक संत महात्मा आएंगे। श्री 1008 महंत धर्मेन्द्र दास महाराज ने बताया कि यह ऐसा यज्ञ लखनऊ में पहली बार हो रहा है। यज्ञ में 51 कुंटल यज्ञ सामग्री से आहुतियां दी जाएंगी। 1000 चंडी पाठ और ललिता सहस्त्र पाठ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो