लखनऊ

राम मंदिर पर फैसले के बाद अयोध्या के इन 41 गावों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, बदल जाएगी सूरत

– राम मंदिर पर फैसले के बाद योगी सरकार अयोध्या के विकास में जुट गई है- अयोध्या नगर निगम से सटे 41 राजस्व गांव अब अयोध्या नगर निगम में शामिल होंगे

लखनऊNov 12, 2019 / 07:39 pm

Hariom Dwivedi

राम मंदिर पर फैसले के बाद योगी सरकार अयोध्या के विकास में जुट गई है

अयोध्या. राम मंदिर पर फैसले के बाद योगी सरकार अयोध्या के विकास में जुट गई है। इसी कड़ी में अयोध्या नगर निगम से सटे 41 राजस्व गांव अब अयोध्या नगर निगम में शामिल होंगे। नगर निगम की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इससे न केवल अयोध्या नगर निगम का क्षेत्रफल बढ़ेगा, बल्कि जुड़ने वाले गांवों का विकास भी होगा। पहले नगर निगम में केवल 60 वार्ड थे, लेकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नगर पालिका से नगर निगम बनाया गया था। नगर निगम के विस्तारीकरण की योजना बहुत पहले बनाई गई थी। पहले नगर निगम के केवल 22 गांवों को शामिल करना था, लेकिन अब बदलते परिवेश में नगर निगम से सटे 41 गांव को नगर निगम में शामिल किया जा रहा है।
इस सम्बंध में नगर निगम ने राज्य सरकार को अपना प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देगा, जिसके बाद नगर निगम अपने विस्तारीकरण का कार्य शुरू कर देगा। अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस पर मुहर लगते ही कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अयोध्या नगर निगम से सटे कुछ प्रमुख संस्थान जैसे अयोध्या श्री राम एयरपोर्ट, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम व पॉलिटेक्निक अब अयोध्या नगर निगम में शामिल होंगे।

Home / Lucknow / राम मंदिर पर फैसले के बाद अयोध्या के इन 41 गावों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, बदल जाएगी सूरत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.