
Eid 2019
लखनऊ. लखनऊ समेत यूपी व पूरे देश में ईद का चांद दिख गया है। ऐसे में 5 जून बुधवार को पूरे देश में ईद का पर्व मनाया जाएगा। लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी ने चाँद देखने के बाद इसका ऐलान किया है। दूसरे शहरों से तस्दीक के बाद मरकजी चांद कमेटी से मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि 4 जून को यूपी के कई हिस्सों में चांद दिखा है। इसके मद्देनजर बुधवार 5 जून को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। मैं सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं और अपील करता हूं कि सभी नमाज पढ़कर एक दूसरे के गले लगे, मुकाबरबाद दें और सिवईयां खाएं।
अखिलेश ने भी दी शुभकामाएं-
ईद का चांद दिखते ही राजनीतिक गलियारों से भी मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया है। समाजावादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सभी प्रदेश व देश वासियों की ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने लिखा, एक पाक और हर्षित पर्व ईद-उल-फितर के लिए शुभकामनाएं। ईद मुबारक! वहीं भाजपा से मोहसिन रजा ने भी सभी देशवासियों को ईद की मुबारबाद दी है।
यह होगी ईद की नमाज का वक्त-
आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा : सुबह 11 बजे
ईदगाह ऐशबाग: सुबह दस बजे
दरगाह हजरत अब्बास रुस्तम नगर : दस बजे
मस्जिद मिर्जा जैना महमूद नगर : सुबह दस बजे
इमामबाड़ा मीरन साहब मुफ्तीगंज : सुबह दस बजे
जन्नत की खिड़की चौक मंडी : सुबह दस बजे
इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद हजरतगंज : सुबह दस बजे
जामा मस्जिद हुसैनाबाद : सुबह दस बजे
कर्बला दियानतुद्दौला बहादुर : सुबह दस बजे
मस्जिद असगरिया नूरबाड़ी: सुबह दस बजे
मस्जिद इमामिया नूरबाड़ी : सुबह दस बजे
मस्जिद अब्बासिया हसनपुरिया : सुबह 9:30 बजे
मस्जिद करीब शाह चिकमंडी : सुबह 9:30 बजे
मस्जिद राजा झाऊलाल ठाकुरगंज : 9:30 बजे
मस्जिद मजलूमिया हसन पुरिया : सुबह 9:30 बजे
मस्जिद बहार-ए-आलम मंसूर नगर : 9:30 बजे
मस्जिद ताक वाली छोटे साहब आलम : 9:30 बजे
मस्जिद तकय्या बेगम मंसूर नगर : 9:30 बजे
हुसैनिया उम्मुल बनी विशाल सिटी : 9:30 बजे
चांद वाली मस्जिद : सुबह नौ बजे
शाही मस्जिद रईस मंजिल : सुबह नौ बजे
इमामबाड़ा शाहनजफ हजरतगंज : सुबह नौ बजे
मस्जिद-ए-कूफा सआदतगंज : सुबह नौ बजे
नूरी मस्जिद हाता नूरबेग : सुबह नौ बजे
मस्जिद राहत-ए-सुल्तान नूरबाड़ी : सुबह नौ बजे
मस्जिद मलका जमानी गोलागंज : सुबह नौ बजे
रौजा-ए-जैनबिया टिकेटराय तालाब : नौ बजे
इमामबाड़ा इकरामउल्लाह खां नक्खास : नौ बजे
मस्जिद नूरानी मुफ्तीगंज : सुबह नौ बजे
आसिफी मस्जिद मशकगंज : सुबह नौ बजे
मस्जिद तहसीन अली चौक : सुबह नौ बजे
मस्जिद मुहम्मदी नक्खास : सुबह नौ बजे
मस्जिद मीर मुहल्ला रुस्तम नगर : सुबह नौ बजे
मस्जिद नवाब घसीटा नूरबाड़ी : सुबह नौ बजे
खदरा ईदगाह : सुबह नौ बजे
छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद : सुबह 8:30 बजे
मस्जिद सकीना अशरफाबाद : सुबह 8:30 बजे
मस्जिद मुहम्मद तकी अकबरी गेट : 8:30 बजे
मस्जिद कादिर खां : सुबह 8:30 बजे
मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह : सुबह 8:30 बजे
मस्जिद मकबरा आलिया गोलागंज : 8:30 बजे
ईदगाह चिनहट : सुबह 8:30 बजे
हौजा-ए-इल्मिया अबुतालिब दुबग्गा : 8:30 बजे
जामा मस्जिद कुतुबपुर : सुबह आठ बजे
पीली मस्जिद लाटूश रोड : सुबह आठ बजे
मस्जिद फातिमी, खुर्रम नगर : सुबह आठ बजे
मस्जिद कारी साहब कदम रसूल : सुबह आठ बजे
छोटी मस्जिद हसनपुरिया : सुबह आठ बजे
बड़ी मस्जिद चिनहट : सुबह आठ बजे
हारूनी मस्जिद मल्हौर रोड : सुबह आठ बजे
पत्थर वाली मस्जिद हसनपुरिया: सुबह आठ बजे
मस्जिद अंजुमन चश्मा-ए-कौसर: आठ बजे
मस्जिद पुराना नजफ निवासगंज : सुबह आठ बजे
मस्जिद राइनी चौक मंडी : सुबह आठ बजे
मस्जिद खजूर वाली गढ़ी कनौरा : सुबह आठ बजे।
Published on:
04 Jun 2019 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
