scriptमतदान सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है-राम नाईक | Patrika News
लखनऊ

मतदान सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है-राम नाईक

3 Photos
5 years ago
1/3

राज्यपाल ने कहा कि पुरूषोत्तम पाण्डुरंग कामत ने गोवा में मराठी और कोंकणी भाषा में शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया तथा ‘भारतीय भाषा सुरक्षा मंच’ की स्थापना की एवं विश्वनाथ प्रधान ने उड़ीसा के दूरस्थ क्षेत्र के सौ गांवों में नशा मुक्ति का सराहनीय कार्य किया है। ऐसे सेवाव्रती महानुभावों से नई पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त करें तथा समाज में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

2/3

उत्तर प्रदेश आबादी की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से केवल तीन देश अमेरिका, चीन और इण्डोनेशिया ही उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। शिक्षा के माध्यम पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मातृभाषा में प्रदान की जाने वाली शिक्षा बालकों के लिए ज्यादा उपयोगी होती है।

3/3

राज्यपाल ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा जनतांत्रिक देश है जो संविधान के अनुरूप चलता है। संविधान ने 18 वर्ष व उससे अधिक के भारतीय नागरिकों को मतदान का अधिकार दिया है। निकट भविष्य में लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव को मतदाता की भागीदारी के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में मतदान सर्वश्रेष्ठ दान है। स्वयं भी मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है। लोकतंत्र में मत का बहुत महत्व है। एक मत से सरकार बनती है और गिरती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा 2019 के चुनाव में सबसे अधिक मत प्रतिशत वाले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, वार्ड एवं क्षेत्र पंचायत तथा सर्वाधित मत प्रतिशत वाले केन्द्र से जुड़े लोगों का राजभवन में सत्कार किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सबसे ज्यादा मतदान का मानक प्रतिशत होगा, संख्या नहीं क्योंकि सभी लोकसभा क्षेत्र में मतदाता संख्या समान नहीं होती है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.