scriptमायावती मना रही अपना 64वां जन्मदिन, कहा – हमारी पार्टी काशीराम के बताए रास्ते पर चल रही है | mayawati 64th birthday celebration in lucknow | Patrika News

मायावती मना रही अपना 64वां जन्मदिन, कहा – हमारी पार्टी काशीराम के बताए रास्ते पर चल रही है

locationलखनऊPublished: Jan 15, 2020 09:47:59 am

आज बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 64वां जन्मदिन है।

मायावती मना रही अपना 64वां जन्मदिन, कहा - हमारी पार्टी काशीराम के बताए रास्ते पर चल रही है

मायावती मना रही अपना 64वां जन्मदिन, कहा – हमारी पार्टी काशीराम के बताए रास्ते पर चल रही है

लखनऊ. आज बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 64वां जन्मदिन है। मायावती ने अपना जन्मदिन “जनकल्याणकारी दिवस” के तौर पर मनाये जाने का ऐलान किया थी। मायावती “मेरे संघर्षमय जीवन का सफरनामा-15” नाम की पुस्तक का भी विमोचन करेंगी। बसपा मुखिया की तरफ से जारी इस पुस्तक को ब्लूबुक भी कहा जाता है। इस किताब में मायावती अगले 1 सालों तक के लिए अपने सियासी रोड मैप के बारे में अपने कार्यकर्ताओं को बताती हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर और बीएसपी संस्थापक काशी राम को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी काशीराम के बताए रास्ते पर चल रही है और गरीब, कमजारों और लाचारों की मदद करती हैं। इस मौके पर उन्होंने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में है। कांग्रेस के समय में भी देश की जनता ने ऐसा दौर देखा था जिसके चलते लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर निकाला था। अब कांग्रेस की तरह बीजेपी भी अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक स्वार्थ के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार भी कांग्रेस की तरह जनहित, जनकल्याण के मामलों को ताक पर रख दिया है। आज भी पहले की तरह ही गरीबी, अशिक्षा, महंगाई, हिंसा और अराजकता का माहौल जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो