scriptवोट वाले दिन हर सीमा लांघ दी जाती है: मायावती | mayawati accused bjp and pm modi | Patrika News

वोट वाले दिन हर सीमा लांघ दी जाती है: मायावती

locationलखनऊPublished: May 01, 2019 12:47:31 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है

mayawati

वोट वाले दिन हर सीमा लांघ दी जाती है: मायावती

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर एक के बाद एक ट्वीट पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि वोट वाले दिन हर सीमा लांघ दी जाती है। यूपी, महाराष्ट्र, त्रिपुरा इस बात के उदाहरण हैं। फिर भी चुनाव आयोग मामले पर उचित संज्ञान नहीं ले रहे।
https://twitter.com/Mayawati/status/1123448132178673666?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा की निरंकुश सरकार जा रही

मायावती ने कहा कि पीएम मोदी यह जानते हैं कि तमाम षडयंत्रों के बावजूद उनकी निरंकुश सरकार जा रही है। इसलिए वे गैर बीजेपी राज्यों में अनैतिकता, हिंसा के साथ-साथ विपक्ष नेताओं को कभी सीबीआई तो कभी ईडी आदि के जरिये भयभीत करने में जुटे हुए हैं।
https://twitter.com/Mayawati/status/1123448133936193536?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा का अहंकार सर चढ़कर बोल रहा

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा कि बीजेपी का अहंकार इतना सर चढ़कर बोल रहा है कि उन्होंने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायकों के अपने समर्थन में होने का दावा कर ममता बनर्जी सरकार गिराने की खुलेआम धमकी दे डाली। यह राजनीतिक षडयंत्र है। इसके लिए बंगाल व देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं और चुनाव जीतने के बाद अपनी पार्टी छोड़ देंगे।
https://twitter.com/Mayawati/status/1123448135764910081?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो