scriptमायावती ने मांगे अखिलेश के लिए वोट | Mayawati asked to voters to cast their vote ofr Akhilesh | Patrika News

मायावती ने मांगे अखिलेश के लिए वोट

locationलखनऊPublished: May 08, 2019 01:12:45 pm

Submitted by:

Anil Ankur

अखिलेश, मायावती एवं अजीत सिंह गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के लिए मतदाताओं से अपील

Akhilesh Yadav Mayawati Ajeet Singh

अखिलेश यादव मायावती और अजीत सिंह

लखनऊ . पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए पूर्व सीएम बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को वोट मांगे। आजमगढ़ से अखिलेश उम्मीदवार हैं और वहां दोनो की संयुक्त रैली हुई। इस रैली में मायावती ने अखिलेश को जिताने की अपील की।

सभा क्षेत्र आजमगढ़ एवं लोकसभा क्षेत्र लालगंज जिला आजमगढ़ में आयोजित चुनावी संयुक्त रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती एवं रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के लिए मतदाताओं से अपील की।
आजमगढ़ से लोकसभा प्रत्याशीे अखिलेश यादव एवं लालगंज लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी श्रीमती संगीता आजाद के समर्थन में आजमगढ़ मुस्लिम एजूकेशन एवं वेलफेयर ट्रस्ट का मैदान, चेक पोस्ट कोटिला, थाना रानी का सराय, जिला आजमगढ़ में गठबंधन के उक्त नेता संयुक्त रैली को सम्बोधित किया ।
इससे पूर्व अखिलेश यादव 11ः30 बजे लोकसभा क्षेत्र चंदौली से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह चैहान के पक्ष में सकलडीहा इंटरकालेज का मैदान, सकलडीहा जिला चंदौली में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।
मायावती ने कहा कि इन दिनों गठबंधन की लहर है। जनता में जो जोष है उससे लगता है कि अब नमो-नमो की छुट्टी होने वाली है और जयभीम को लाने वाले हैं। गठबंधन का अच्छा रिजल्ट आएगा। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें केन्द्र और कई राज्यों में रही है लेकिन गलत नीतियों एवं कार्यप्रणाली के कारण उन्हें सत्ता से हटना पड़ा। इनके कार्यकाल में न गरीबी हटी, न किसान खुशहाल हुए, नहीं मेहनतकश की आवश्यकताएं पूरी हुई। बड़े पैमाने पर गरीबों-बेकारों को उत्तर प्रदेश से पलायन करना पड़ा।
सुश्री मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को कानूनी लाभ दिलाए थे। जब तक सत्ता हाथ में नहीं आती वे लाभ नहीं मिल सकते हैं, अब भाजपा की नाटकबाजी, जुमलेबाजी काम नहीं आने वाली हैं। दलितों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है। गठबंधन की सरकार आई तो सरकारी के अलावा गैरसरकारी नौकरियों में भी आरक्षण मिलेगा। नौजवानों को स्थायी नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं से उनके वादों का हिसाब लेना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि गठबंधन परिवर्तन लाने का काम करेगा। इससे राजनीति में भी परिवर्तन आएगा। भाजपा ने नफरत की नींव पर सरकार बनाई जिसका गठबंधन के तूफान में पता नहीं चलेगा। यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में चैकीदार की चैकी छीननी है, ठोकीदार को भी नहीं छोड़ना है। देश की निगाहें उत्तर प्रदेश के चुनावों पर है। इन चुनावों में नया प्रधानमंत्री बनाएंगे। अब न चैकीदार बचेगा और नहीं ठोकीदार रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता भी बहुत मिलावटी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो