Mayawati की बैठक में BSP Candidate List 2019 पर फाइनल मुहर, ये नेता बनेंगे बसपा कैंडीडेट!
2019 लोकसभा चुनाव (2019 Lok Sabha Chunav) बसपा कैंडीडेट लिस्ट (Mayawati BSP Candidate List)...

लखनऊ. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा में बसपा कैंडीडेट लिस्ट (BSP Candidate List) बहुजन समाज पार्टी सबसे आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश की 38 सीटों पर मायावती अपने बसपा लोकसभा प्रत्याशी २०१९ उतारने जा रही है। उम्मीदवारों के नाम के फाइनल ऐलान से पहले मायावती (Mayawati) आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं। माना जा रहा है कि इसमें सभी 38 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि मायावती ने लगभग एक दर्जन लोकसभा प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी। ये सभी अपने संसदीय क्षेत्र में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
यही बनेंगे बसपा लोकसभा कैंडीडेट (Mayawati Candidate List)
बसपा में अक्सर देखा गया है कि लोकसभा प्रभारी ही लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाते हैं। बसपा ने अभी तक 38 में से आधे से ज्यादा सीटों के लिए लोकसभा प्रभारी तय कर दिये हैं। आज की बैठक में इन सभी को बुलाया भी गया है। मुख्य जोन इंचार्ज, मंडल जोन इंचार्ज और जिलाध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक को मायावती ने इस अहम बैठक में बुलाया है। आपको बता दें कि मायावती शुक्रवार को ही दिल्ली से लखनऊ पहुंच गई थीं। इस बैठक में लोकसभा प्रभारियों के बारे में भी फीड बैक लिया जाएगा। अगर संबंधित प्रभारियों के बारे में रिपोर्ट ठीक रहती है, तो उन्हें ही बसपा लोकसभा प्रत्याशी 2019 list में उम्मीदवार भी उसी समय घोषित कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि अब तक कम से कम 20 लोकसभा प्रभारियों के प्रति मायावती के पास सकारात्मक रिपोर्ट आई है।
इनको बनाया गया लोकसभा प्रभारी
- सीतापुर से नकुल दुबे,
- फर्रुखाबाद से मनोज अग्रवाल,
- हमीरपुर से संजय कुमार साहू,
- मिश्रिख से डा. नीलू सत्यार्थी,
- अकबरपुर से निशा सचान,
- श्रावस्ती चौधरी राम शिरोमणि,
- नगीना से गिरीश चंद्र जाटव,
- अलीगढ़ से अजीत बालियान,
- आगरा से मनोज सोनी,
- गौतमबुद्धनगर से सतबीर नागर,
- जालौन से अजय सिंह पंकज,
- शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर,
- बुलंदशहर से योगेश वर्मा,
- मेरठ से हाजी याकूब कुरैशी,
- धौरहरा से अरशद इलियास सिद्दीकी,
- गाजीपुर से अफजाल अंसारी,
- मोहनलालगंज से सीएल वर्मा,
- बांसगांव से दूधराम,
- सलेमपुर से प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा,
- फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद वर्मा,
- बस्ती से राम प्रसाद चौधरी
- संतकबीरनगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी,
- अमरोहा से मलूक नागर।
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज