scriptअदनान सामी को मिल सकता है पद्मश्री तो पाकिस्तानी मुसलमानों को सीएए में पनाह क्यों नहीं: मायावती | mayawati comment on adnan sami padma shree and caa | Patrika News

अदनान सामी को मिल सकता है पद्मश्री तो पाकिस्तानी मुसलमानों को सीएए में पनाह क्यों नहीं: मायावती

locationलखनऊPublished: Jan 28, 2020 02:44:14 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– मायावती ने की मांग पाकिस्तानी मुसलमानों को वहां के हिन्दू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहां सीएए के तहत पनाह दे सरकार
– मायावती ने पूछा जब अदनान सामी को मिल सकता है पद्मश्री और नागरिकता को पाकिस्तानी मुसलमानों को क्यों नहीं?

अदनान सामी को मिल सकता है पद्मश्री तो पाकिस्तानी मुसलमानों को सीएए में पनाह क्यों नहीं: मायावती

अदनान सामी को मिल सकता है पद्मश्री तो पाकिस्तानी मुसलमानों को सीएए में पनाह क्यों नहीं: मायावती

लखनऊ. पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए गायक अदनान सामी (Adnan Sami) को लेकर शुरू हुए विवाद पर बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने अपनी प्रक्रिया व्यक्त की है। मायावती ने मांग की है कि जुल्म ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को वहां के हिंदू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहां नागरिकता कानून के तहत पनाह दी जाए। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान समी को जब बीजेपी सरकार नागरिकता व पद्मश्री से भी सम्मानित कर सकती है तो फिर जुल्म-ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को वहां के हिन्दू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहां सीएए के तहत पनाह क्यों नहीं दे सकती है? अतः केन्द्र सीएए पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा।
https://twitter.com/Mayawati/status/1222046065437757445?ref_src=twsrc%5Etfw
अदनान सामी को पद्मश्री

गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अदनान सामी को कुछ साल पहले ही भारत की नागरिकता मिली थी। उन्हें इस बार मिले पद्मश्री सम्मान के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। लोगों ने अदनान सामी के योगदान पर सवाल उठाए। हालांकि, अदनान सामी ने इस पर अपना स्टैंड क्लीयर किया है। सामी ने कहा कि उनके पिता 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान के फाइटर पायलय थे। उन्होंने अपने देश के लिए ड्यूटी निभाई, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया था। लेकिन ऐसा कहां लिखा है कि बाप का इल्जाम उसके बेटे के कामों के ऊपर लगाया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो