प्रियंका गांधी ने भी किए सवाल इससे पहले गन्ना किसानों के बकाया मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सवाल उठाए। उन्होंने यह तक कहा कि चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, इन्हें गरीबों की परवाह नहीं। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार कर यह साफ किया था कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद 57,800 करोड़ का गन्ना बकाया भुगतान किया गया है। ये रकम कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। पिछली सपा-बसपा सरकारों ने गन्ना किसानों के लिए कुछ नहीं किया जिससे किसान भुखमरी का शिकार हुए हैं।