scriptPolitical News : पेट्रोल व डीजल की कीमत लगातार बढ़ना अति-चिंताजनक | Mayawati Matter of concern increase in the price of petrol and diesel | Patrika News

Political News : पेट्रोल व डीजल की कीमत लगातार बढ़ना अति-चिंताजनक

locationलखनऊPublished: Jan 08, 2021 04:40:36 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

– 7.5 लाख से अधिक किसानों को नहीं मिला ‘सम्मान निधि’ का लाभ – प्रियंका गांधी- चित्रकूट के कई मार्गों व विकास के अन्य काम उपेक्षित पड़े – अखिलेश यादव

2_6.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्विट कर कहा कि देश में खासकर पेट्रोल व डीजल की कीमत जिस मनमाने ढंग से लगातार बढ़ाई जा रही है वह अति-चिन्ताजनक स्थिति पैदा कर रही है। कोरोना महामारी से जुझ रही देश की जनता व यहां की बदहाल अर्थव्यवस्था को थोड़ा संभालने के लिए तेल की कीमतों को यदि नियंत्रित व कम रखा जाए तो बेहतर होगा।

7.5 लाख से अधिक किसानों को नहीं मिला ‘सम्मान निधि’ का लाभ – प्रियंका गांधी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए ट्विट कर कहा कि किसान अपनी एमएसपी के लिए आवाज उठाएगा तो उसे छज्जे गिराने की धमकी दी जाएगी और उत्तर प्रदेश में सरकारी गड़बड़ी की वजह से 7.5 लाख से अधिक किसानों को ‘सम्मान निधि’ का लाभ नहीं मिला लेकिन सरकार ने किसान आंदोलन रोकने के लिए नोडल अधिकारी बनाएं हैं। भाजपा किसान का ऐसे सम्मान करती है।

चित्रकूट के कई मार्गों व विकास के अन्य काम उपेक्षित पड़े – अखिलेश यादव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्विट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में रोप-वे का रंग-रोगन तो करा दिया गया, पर लक्ष्मण पहाड़ी मंदिर के परिसर और चित्रकूट के कई मार्गों व विकास के अन्य काम उपेक्षित पड़े हुए हैं। भाजपा याद रखे विकास के रंग बहुरंगी और बहुआयामी होते हैं। अब उत्तर प्रदेश की जनता कह रही है कि भाजपा के चार साल पूरे लेकिन सारे काम अधूरे!

ट्रेंडिंग वीडियो