नागरिकता संशोधन बिल जैसे कदम ऐतिहासिक नहीं बल्कि ऐतिहासिक भूल साबित होंगे : अखिलेश यादव
लखनऊ समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहाकि भारतीय जनता पार्टी के सीएबी (नागरिकता संशोधन बिल) जैसे कदम ऐतिहासिक नहीं बल्कि ऐतिहासिक भूल साबित होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश किया। इस बिल के तहत देश में आए शरणार्थियों को मिलने वाली नागरिकता को लेकर नियम पूरी तरह से बदल जाएंगे। लोकसभा में बिल के पक्ष में 311 और विपक्ष 80 वोट पड़े। नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में बहुमत के आधार पर पास हो गया है।