scriptMayawati will become a problem for Gehlot in Rajasthan | राजस्‍थान में मायावती गहलोत के लिए बनेंगी मुसीबत, भाजपा को होगा फायदा; 40 सीटों पर सीधा असर | Patrika News

राजस्‍थान में मायावती गहलोत के लिए बनेंगी मुसीबत, भाजपा को होगा फायदा; 40 सीटों पर सीधा असर

locationलखनऊPublished: Nov 02, 2023 12:41:04 pm

Submitted by:

Upendra Singh

2018 में राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में बसपा के 6 विधायक चुनाव जीते थे। दो सीटों पर दूसरे स्थान पर रही। राजस्‍थान में लगभग 39 सीटें अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। इस इन सीटों पर बसपा का पूरा फोकस रहेगा।

ashok_ji.jpg
कांग्रेस के जिन नेताओं को टिकट नहीं मिल रहा है। वे बसपा में शा‌मिल हो रहे हैं। पिछले चुनाव में बसपा के 6 विधायक चुनाव जीते थे। उदयपुरवाटी से राजेंद्र सिंह गुढ़ा, तिजारा से संदीप कुमार, किशनगढ़बास से दीपचंद, नगर से वाजिब अली, नदबई से जोगिंदर सिंह अवाना और करौली से लाखन सिंह मीना चुनाव जीते थे। ये सभी बसपा के उम्मीदवार थे। सादुलपुर और मुंडावर विधानसभा में बसपा दूसरे स्‍थान पर थी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.