scriptराष्ट्र रक्षा के लिए राजराजेश्वरी महात्रिपुरसुन्दरी महायज्ञ  21 जनवरी से | mayor and city commissioner inspected yagyashala | Patrika News

राष्ट्र रक्षा के लिए राजराजेश्वरी महात्रिपुरसुन्दरी महायज्ञ  21 जनवरी से

locationलखनऊPublished: Jan 02, 2021 04:58:48 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

यज्ञशाला का महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

राष्ट्र रक्षा के लिए राजराजेश्वरी महात्रिपुरसुन्दरी महायज्ञ  21 जनवरी से

राष्ट्र रक्षा के लिए राजराजेश्वरी महात्रिपुरसुन्दरी महायज्ञ  21 जनवरी से

लखनऊ। अखिल भारतीय उदासीन सप्रदाय संगत एवं विश्व सनातन धर्म सभा द्वारा राष्ट्र रक्षा के लिए राजराजेश्वरी श्रीमन महात्रिपुरसुन्दरी महायज्ञ का आयोजन 21 जनवरी से 27 जनवरी तक रुपपुर खदरा स्थित उदासीन महामण्डला आश्रम (नानकशाही मठ) में किया जायेगा। यज्ञ के लिए यज्ञ मंडप तेजी से तैयार किया जा रहा है। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए शनिवार को आश्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया।
इस मौके पर संरक्षक 1008 महंत धर्मेन्द्र दास महाराज ने मठ मे व्याप्त समस्याओं जैसे बिजली, पानी, गंदगी, नाला जाम, सडक पर अतिक्रमण जैसी समस्याओं का एक मांग पत्र नगर आयुक्त व महापौर जी को भेंट किया।इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया व नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
यह सम्पूर्ण अनुष्ठान काषनी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर 1008 स्वामी गुरु शरणानन्द महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। इसके साथ ही तंत्र योगी निर्माण दर्शन मुनि महाराज भी अनुष्ठान सम्पादित करवाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ.ए.के.पांडे, कैप्टन बंशीधर मिश्रा, आशीष चावला है। महायज्ञ में देश के प्रमुख क्षेत्रों से सौ से अधिक संत महात्मा आएंगे।
यज्ञ में उदासीन आश्रम से लगभग 20 महामंडलेश्वर, श्रीमहंत आएंगे। श्री 1008 श्रीमहंत धर्मेन्द्र दासजी महाराज ने बताया कि यह लखनऊ में पहली बार हो रहा है। यज्ञ में 51 कुंटल यज्ञ सामग्री से आहुतियां दी जाएंगी। 1000 चंडी पाठ और ललिता सहस्त्र पाठ होगा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x7yfnk3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो