scriptलोक मंगल दिवस पर जनता हाल जाना : महापौर संयुक्ता भाटिया | Patrika News
लखनऊ

लोक मंगल दिवस पर जनता हाल जाना : महापौर संयुक्ता भाटिया

4 Photos
6 years ago
1/4

नादरगंज निवासी अशोक ओझा ने महापौर को उक्त क्षेत्र में दो लाइटें लगवाने का अनुरोध किया, जिस पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने दो स्ट्रीट लाइट स्वीकृत करते हुए तत्काल लगवाने के निर्देश दिए। जोन 5 में महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त इंद्र मणि त्रिपाठी , उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, पार्षद गिरीश मिश्रा पार्षद अरविंद यादव, पूर्व पार्षद आनंद सिंह समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

2/4

जोन 6 में कुल 53 शिकायतों का रजिस्ट्रीकरण किया गया जिसमें अभियंत्रण की 12 , मार्गप्रकाश की 10, कर निर्धारण संबंधी 20, नामांतरण की 06, अतिक्रमण की 2, स्वास्थ्य विभाग की 2, आर०आर० विभाग की 1 शिकायत दर्ज की गई

3/4

ठाकुरगंज निवासी हरगोविंद अवस्थी ने महापौर को बताया कि जल निकासी की व्यवस्था ना होने पर विगत 25 वर्षों से दूसरी कॉलोनी का पानी, हमारी कॉलोनी में भर जाता है, जिससे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर महापौर ने अधिशाषी अभियंता को क्षेत्र का निरीक्षण कर उचित समाधान के निर्देश दिए।

4/4

जोन 6 में आयोजित लोक मंगल दिवस पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त इन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ पार्षद रमेश कपूर बाबा, संतोष राय, जोनल अधिकारी बिन्नो रिजवी समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बिग एफ०एम० के बिग एम०जे० पुनीत ने महापौर को 94.3 एम०एम० के माध्यम से आई हुई सफाई , इको ग्रीन, मार्ग प्रकाश सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर महापौर ने सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही कर महापौर कैंप ऑफिस में अवगत कराने के निर्देश दिए।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.