scriptफर्ज की खातिर शादी टाल कर रहे पुलिसकर्मी, महिला सिपाहियों ने भी कैंसिल की इंगेजमेंट | men and women police cancel their marriage for duty in lockdown | Patrika News

फर्ज की खातिर शादी टाल कर रहे पुलिसकर्मी, महिला सिपाहियों ने भी कैंसिल की इंगेजमेंट

locationलखनऊPublished: Apr 28, 2020 11:59:47 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

– लॉकडाउन में पुलिसकर्मी कर रहे शादी कैंसिल
– कहा ड्यूटी पहले शादी बाद में

फर्ज की खातिर शादी टाल कर रहे पुलिसकर्मी, ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों ने शादी की कैंसिल

फर्ज की खातिर शादी टाल कर रहे पुलिसकर्मी, ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों ने शादी की कैंसिल

लखनऊ. यूपी में कोरोनावायरस (Covid-19) के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। ऐसे समय में यूपी पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना फर्ज निभा रही है। लॉकडाउन में ड्यूटी को देखते हुए पुलिसकर्मी व सिपाही अपनी शादी और इंगेजमेंट कैंसिल कर रहे हैं। पूर्वांचल के जिलों में तैनात पुलिसकर्मी लॉकडाउन में ड्यूटी के चलते अपनी मंगनी और शादी कैंसिल कर रहे हैं। जौनपुर जिले के मीरगंज थाने पर तैनात एक मुंशी ने सोमवार को अपनी शादी कैंसिल कर दी। वहीं थाने पर तैनात एक महिला सिपाही ने अपनी इंगेजमेंट कैंसिल कर दी। शादी और इंगेजमेंट सोमवार को होनी थी लेकिन स्थिति सामान्य होने तक दोनों को टाल दिया गया। इसी तरह रायबरेली और पीलीभीत में महिला सिपाहियों फर्ज के चलते अपनी शादी और इंगेजमेंट कैंसिल कर दी है। पुलिसकर्मियों का कहना है कोरोना से देश संकट में है। शादी तो बाद में भी हो जाएगी मगर इस समय ड्यूटी जरूरी है।
चंदौली जिले के थाना अलीगर गांव के अमोघपुर निवासी नीरज कुमार ने भी अपनी शादी टाल दी। नीरज मीरगंज थाने में मुंशी के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी 27 अप्रैल को होनी थी। पहले तय हुआ कि नियम का पालन कर कुछ ही लोगों को बुलाया जाएगा। लेकिन अंत में नीरज ने शादी कैंसिल कर दी। नीरज का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद शादी करूंगा। इस समय ड्युटी जरूरी है। इसी तरह थाने में तैनात रायबरेली निवासी महिला कॉन्स्टेबल पारुल अग्रहरी, जो 2019 बैच की हैं, उनकी सोमवार को इंगेजमेन्ट होनी थी। उन्होंने भी अपनी इंगेजमेन्ट कैंसिल कर दी।
फर्ज की खातिर शादी टाल कर रहे पुलिसकर्मी, ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों ने शादी की कैंसिल
महिला सिपाहियों ने कैंसिल की शादी

उप्र के पीलीभीत में भी महिला सिपाहियों ने अनोखी मिसाल पेश की है। 112 की पीवीआर में तैनात दो महिला कांस्टेबल्स ने फर्ज की खातिर अपनी शादी कैंसिल कर दी। 112 में तैनात कांस्टेबल सुमन यादव की शादी 23 मई को होनी थी। सुमन प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। इसी तरह बिजनौर की रहने वाली शीतल चौधरी की शादी 20 अप्रैल को होनी थी। दोनों ही महिला सिपाही पीलीभीत में तैनात हैं। दोनों ने शादी की छुट्टी लेने की बजाय उसे स्थिति सामान्य होने तक रोक देना सही समझा। इन दोनों महिला सिपाहियों के सराहनीय कदम की अफसर भी तारीफ कर रहे हैं।
प्रदेश में 2000 के करीब कोरोना मरीजों की संख्या

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को लखनऊ में सात और संतकबीरनगर में दो मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें एक्टिव मरीज की संख्या 1620 है। जबकि प्रदेश में अब तक 60 जिलों में संक्रमण फैला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो