scriptआप भी जानिए अपने सांता क्लॉज के बारे में यह रोचक जानकारी | Merry Christmas 2016 Santa Claus gifts greeting and wishes for children news in hindi | Patrika News

आप भी जानिए अपने सांता क्लॉज के बारे में यह रोचक जानकारी

locationलखनऊPublished: Dec 24, 2016 05:02:00 pm

Submitted by:

Santoshi Das

जितना लोग प्रभु यीशु को याद करते हैं उतने ही सांता क्लॉज भी याद करते हैं।

Santa Claus

Santa Claus

लखनऊ.ख़ुशी और उत्साह का पर्व क्रिसमस कल पूरी दुनिया में धूम धाम से मनाया जाएगा। इस दिन जितना लोग प्रभु यीशु को याद करते हैं उतने ही सांता क्लॉज भी याद करते हैं। बच्चों के फेवरेट सांता क्लॉज को आपने हमेशा लाल कपडे सफ़ेद दाढ़ी और उपहारों की पोटली लिए हुए देखा है। क्या आपको उनके बारे में यह पता है?

समय के साथ बदल गए सांता

ऐसी मान्यता है की सांता का घर उत्तरी ध्रुव में है। पहले वह कुत्ते वाली गाडी में चलते थे मगर अब उनको उड़ने वाले रेनडियर्स पर दिखाया जाता है। समय के साथ सांता क्लॉज आधुनिक होते जा रहे हैं। दरअसल सान्ता का जन्म डेढ़ हज़ार वर्ष पूर्व का माना गया है। लोग संत निकोलस को ही सांता मानते हैं।


कौन थे संत निकोलस ?

सन्त निकोलस का जन्म तीसरी सदी में जीसस की मौत के 280 साल बाद मायरा में हुआ। वे एक रईस परिवार से थे। जब वह छोटे थे तभी उनके माता-पिता का देहांत हो गया था। बचपन से ही उनकी प्रभु यीशु में बहुत आस्था थी। वह बड़े होकर ईसाई धर्म के पादरी और बाद में बिशप बनें। उन्होंने ज़रूरतमंदों और बच्चों को गिफ्ट्स देना बहुत अच्छा लगता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो