औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अखिलेश यादव के बयान पर दिया जवाब
लखनऊPublished: Dec 18, 2021 03:25:58 pm
(Ganga Expressway) गंगा एक्सप्रेस वे मुख्यमंत्री योगी की दूरदृष्टि का परिणाम है। इस कार्य का श्रेय केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को जाता है। आज अखिलेश यादव की सोच के ऊपर तरस आ रहा है।


औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अखिलेश यादव के बयान पर दिया जवाब
लखनऊ , उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के मुखिया के गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश के मुंगेरीलाल के हसीन सपने की लोकोक्ति चरितार्थ होती जान पड़ती है। पहले वे मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्ण हर कार्य को अपना बता रहे थे। (Ganga Expressway)अब वे अपने कपोल कल्पना और दिवास्वप्नों में अपनी बुआ को सम्मिलित कर रहें है। गंगा एक्सप्रेस वे मुख्यमंत्री योगी की दूरदृष्टि का परिणाम है। इस कार्य का श्रेय केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को जाता है। आज अखिलेश यादव की सोच के ऊपर तरस आ रहा है।