script

दो दिन तक UP में रहेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, Minute To Minute कार्यक्रम जारी

locationलखनऊPublished: May 08, 2022 07:12:38 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश में आ रही हैं। इनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हुआ है।

Smriti irani File Photo During Visit to Uttar Pradesh

Smriti irani File Photo During Visit to Uttar Pradesh

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी उत्तर प्रदेश में अपने दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाक़ात और अमेठी, सुल्तानपुर के गाँव में कार्यक्रम मे भाग लेंगी। केंद्रीय मंत्री 9 मई, 10 मई को उतर प्रदेश के दो जिलों के भ्रमण पर रहेंगी।
Minute To Minute Programme of Smriti Irani

9 मई 2022

सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास 5 कालिदास पर मुलाकात करेंगी।

दोपहर 12.30 बजे स्मृति जुबिन ईरानी जगदीशपुर के गांव दिछौली में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगी।
दोपहर 03.20 बजे स्मृति जुबिन ईरानी मुसाफिरखाना के दादरा गांव में आयोजित चौपाल में पहुंचेगीं। इसके बाद अमेठी विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर ब्लॉक के गांव करनाईपुर जाएंगी। वह यहां शाम 6 बजे से आयोजित चौपाल में हिस्सा लेंगी।
10 मई 2022

सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक स्मृति जुबिन ईरानी गौरीगंज के दुर्गन धाम स्थिति जयपुरिया स्कूल पहुंचेगीं। यहां वह स्वनिधि योजना व स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगी। जयपुरिया स्कूल का उद्घाटन करने के बाद तिलोई विधानसभा क्षेत्र के ओदारी के लिए प्रस्थान करेंगी।
दोपहर 1 बजे पर केंद्रीय स्मृति जुबिन ईरानी ओदारी स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में आयोजित चौपाल में हिस्सा लेंगी।

दोपहर 2.30 बजे स्मृति जुबिन ईरानी दाउद नगर मे भवानीदत्त दीक्षित के पेट्रोल पंप व नव प्रतिष्ठान का शुभारंभ करेंगी।
आपको बताते चलें कि साल 2014 में स्मृति ईरानी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हार गई थी। जिसके बाद उन्हे भाजपा ने राज्यसभा सांसद बनाया था। वहीं साल 2019 में उन्होने फिर से अमेठी में चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हे जीत हासिल हुई थी और राहुल गांधी हार गए थे। भारत सरकार के अंतर्गत कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं और इससे पूर्व वे मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो