scriptरात को किया गन्दा काम ,दिनभर चली पंचायत और फिर | Misconduct with a minor in Bulandshahr also | Patrika News

रात को किया गन्दा काम ,दिनभर चली पंचायत और फिर

locationलखनऊPublished: Oct 01, 2020 03:10:56 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

अभी नहीं आयी रिपोर्ट

रात को किया गन्दा काम ,दिनभर चली पंचायत और फिर

रात को किया गन्दा काम ,दिनभर चली पंचायत और फिर

लखनऊ। ( Bulandshahr) बुलंदशहर में भी एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने ही बलात्कार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र के निवासी लड़की के पिता ने इस बाबत तहरीर दी है कि उनकी 14 वर्षीय लड़की से पड़ोस में रहने वाले रिजवान (20) ने मंगलवार की रात को उसके साथ गन्दा काम किया। दिन भर ये लोग पंचायत करते रहे शाम 4.26पर पुलिस को पहली सूचना दिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सीओ सिकंदरा नम्रता श्रीवास्तव पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं। पीड़िता का इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं।आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि रिजवान क्षेत्र का दबंग है। उसने मंगलवार की रात को लड़की को उठा लिया था। लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया था।
लड़की को होश आया तो उसने शोर मचाया तब आस- पास के लोगों के साथ उसके परिजन भी पहुंचे।दिन भर समाज के लोग बात-चीत से मामला सुलझाने की बड़ी मसक्कत किये। बात बनता न देख आरोपी रिजवान फरार हो गया। उसके बाद उसके पिता ने ककोड़ थाने में तहरीर दिया। पुलिस लड़की का मेडिकल चेकअप कराने ले गयी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो