scriptविधायक डा.नीरज बोरा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण | MLA Dr. Neeraj Bora inspected flood affected area | Patrika News

विधायक डा.नीरज बोरा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण

locationलखनऊPublished: Sep 17, 2021 08:43:02 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

बाढ ग्रस्त इलाके के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी एवं नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और जोन-3 के जोनल अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक डा.नीरज बोरा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण

विधायक डा.नीरज बोरा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण

लखनऊ, बीते दो दिनों से हो रही बारिश से गोमती नदी से लगे फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों के अन्दर तक पानी भर चुका है। बच्चों को स्कूल भेजने में दिक्कत हो रही है। लोग अपने मकानों को छोडकर सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं। इस बीच भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा ने शुक्रवार को फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराकर राहत प्रदान की। बाढ ग्रस्त इलाके के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी एवं नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और जोन-3 के जोनल अधिकारी मौजूद रहे।
लखनऊ उत्तर विधानसभा विधायक डा. नीरज बोरा ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौजूद उपजिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी को इस पूरे इलाके में हर सम्भव मदद के दिशा-निर्देश दिए। डा. बोरा ने कहा कि तत्काल ही बाढ़ ग्रस्त इलाके में समुचित चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया करायी जाएं। लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाके से सुरक्षित निकालने के लिए नाव की व्यवस्था की जाए। वहीं विधायक डा. नीरज बोरा ने मौके पर मौजूद नगर अपर आयुक्त अजय पाण्डेय से कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में अस्थायी नाला बनाकर बाढ़ का पानी जल्द से जल्द निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x848s4p
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो