scriptभाजपा ने शुरू की सपा-बसपा के द्वारा बंद की गई बस सेवा, लोगो में खुश की लहर | Patrika News
लखनऊ

भाजपा ने शुरू की सपा-बसपा के द्वारा बंद की गई बस सेवा, लोगो में खुश की लहर

4 Photos
6 years ago
1/4

प्रदेश के परिवहन मन्त्री स्वतन्त्रदेव सिंह ने नागरिकों की समस्या को देखते हुए पुनः लखनऊ -जबरौली उपनगरीय बस सेवा शुरू करने के आदेश के परिणामस्वरूप आज यूoपीoसीoएलoडीoएफo के चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर फिर से बस सेवा शुरू करायी।

2/4

भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी ने परिवाहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार गाँव, ग़रीब, किसान, दलित, पिछड़ों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है,

3/4

उन्होंने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार-अपराध मुक्त, विकास युक्त, सबका साथ सबका विकास, अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करने वाली सरकार है।

4/4

इस अवसर पर जबरौली गाँव के संभ्रांत वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीराम तिवारी, ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र गौड़, ग्राम प्रधान नवनीत सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सैनी, पूर्व प्रधान प्रदीप द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष अरविन्द विश्वास, अशोक तिवारी, प्रभात निगम, विनय मिश्रा, संजय तिवारी, सत्यप्रकाश शर्मा, चन्द्रमणि पांडेय, धर्मेंद्र कश्यप, प्रफुल्ल राय, आशीष मिश्रा सहित सैकड़ों मौजूद नागरिकों ने वर्षों से बन्द चल रही बस सेवा को भाजपा सरकार के परिवहन मन्त्री द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश मन्त्री एवं यूoपीoसीoएलoएफo के चेयरमैन वीरेन्द्र तिवारी के प्रयास से दुबारा लखनऊ-जबरौली बस सेवा शुरू करने पर हर्ष व्यक्त किया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.