scriptMonsoon heavy rain warning in 18 places including Lucknow to varanasi | UP Weather: यूपी के 35 ज‍िलों में जोरदार बारिश का IMD Alert, खतरे पर 46 शहर और 505 गाव | Patrika News

UP Weather: यूपी के 35 ज‍िलों में जोरदार बारिश का IMD Alert, खतरे पर 46 शहर और 505 गाव

locationलखनऊPublished: Aug 19, 2023 03:04:24 pm

Submitted by:

Ayush Dubey

Today Weather Update: UP में मानसून एक बार फिर मेहरबान है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए नया जारी किया है। जिसमे प्रदेश के 35 जिलों में जोरदार बारिश का IMD Orange Alert है। 20 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

today up rain.png
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर मेहरबान होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए जारी किए गए ताजा अलर्ट में बताया है कि 8 जिलों में भीषण बारिश के साथ 20 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से जारी किए ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शामली और इसके आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटों तक भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है।

UP Rain Alert : मौसम व‍िभाग ने आज और कल इन जिलों में जारी की है चेतावनी
शनिवार और रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और आसपास के जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।




Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.