1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोनाः एक दिन की राहत के बाद लखनऊ में फिर आए 5 नए मामले, यूपी में दो दिनों में 10 की मौत

उत्तर प्रदेश में 65 प्रभावित जिलों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2859 हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 5 May 2020, 5:51 PM IST

corona_ka_khauf.jpg

photo symbolic

लखनऊ. कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रदेश में अब तक 53 लोगों की मौत हो गई। रविवार को यह संख्या 43 थी। दो दिनों सोमवार व मंगलवार को मिलाकर 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी है। मंगलवार को मेरठ में एक कोरोना मरीज ने जान गंवा दी, जहां अब तक 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। झांसी में भी कोरोना से पहली मौत हुई है। वहीं आगरा में 14, मुरादाबाद में 7, गाजियाबाद, कानपुर नगर में 5, मथुरा में 4, फिरोजाबाद में 2-2, कानपुर देहात, अमरोहा, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, श्रावस्ती में एक-एक मरीज की जान जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में 65 प्रभावित जिलों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2859 हो गई है।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउनः शादी करने, शराब, आवासीय दुकानें, निजी दफ्तर खुलने की मिली छूट, देखें सरकारी एडवाइजरी की प्रमुख बातें

लखनऊ में सामने आए पांच मामले-

सोमवार को लखनऊ में कई दिनों बाद कोरोना का मामला सामने न आने से डॉक्टरों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर 5 नए पॉजिटिव मामलों ने चिंता बढ़ा दी। इसमें कैसरबाग के संक्रमित किराना स्टोर के घर के चार सदस्य व एक अन्य शामिल हैं। यह लालबाग के सब्जी वाले के संपर्क में आये थे। ऐसे में राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 246 पहुंच गई है। जिसमें शहर निवासी 164 हो गए हैं। आगरा में भी कोरोना संक्रमित मामले सामने आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आगरा अभी भी पहले स्थान पर है। मंगलवार को यहां कुल संक्रमितों की संख्या 630 हो गई है। वर्तमान में यूपी में 1862 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक कुल 944 पॉजिटिव मरीज स्वास्थ होकर घर लौट चुके हैं।

देखें जिले स्तर पर करोना संक्रमितों की संख्या-

आगरा में 630, कानपुर नगर में 266, लखनऊ में 246, सहारनपुर में 205, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 180,फिरोजाबाद में 158, मेरठ में 139, मुरादाबाद में 116, गाज़ियाबाद में 94, वाराणसी में 64, बुलंदशहर में 55, रायबरेली, हापुड़ में 44, अलीगढ़ में 42, मथुरा में 31, अमरोहा, बस्ती में 32, बिजनौर में 34, शामली में 27 , रामपुर में 25, संतकबीरनगर में 26, मुज़फ़्फरनगर में 24, सीतापुर में 20, संभल में 19, बागपत में 17 और बदायू में 16 है।

वहीं बहराइच में 15, प्रतापगढ़-एटा में 11, औरैय्या में 12, बरेली, प्रयागराज, में 10-10, झांसी, में 9, जौनपुर, आजमगढ़ में 8-8 पाए गए। बाँदा-कन्नौज-मैनपुरी-हाथरस-श्रावस्ती-महराजगंज में 7-7, गोंडा-ग़ाज़ीपुर में 6-6, लखीमपुरखीरी- इटावा में 4, पीलीभीत-मिर्जापुर-कासगंज-जालौन-गोरखपुर-सुल्तानपुर, में 3-3, हरदोई-कौशाम्बी, गोंडा-सिद्धार्थनगर-भदोही-उन्नाव-बाराबंकी-महोबा-कानपुर देहात-देवरिया में दो-दो, शाहजहांपुर-मऊ-बलरामपुर- अयोध्या में एक-एक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश