scriptपूर्वी यूपी में पांच लाख से भी अधिक उपभोक्ता बने जियो के नए यूजर्स, वोडा और आइडिया ने खोए कस्टमर्स | More than Five lakh new users join jio in UP | Patrika News

पूर्वी यूपी में पांच लाख से भी अधिक उपभोक्ता बने जियो के नए यूजर्स, वोडा और आइडिया ने खोए कस्टमर्स

locationलखनऊPublished: Jan 02, 2020 07:39:45 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

उत्तर प्रदेश में टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वोडा, आईडिया ने इसी अवधि में काफी अधिक ग्राहक खो दिए हैं।

पूर्वी यूपी में पांच लाख से भी अधिक उपभोक्ता बने जियो के नए यूजर्स, वोडा और आइडिया ने खोए कस्टमर्स

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में अक्टूबर 2019 में जियो ने 5 लाख से भी अधिक नए उपभोक्ता जोड़े हैं। जियो की उत्तर प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका सिंह का कहना है कि ट्राई की अक्टूबर 2019 की नई रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र में, जियो ने अक्टूबर माह (2019) में सबसे ज़्यादा उपभोक्ता जोड़े हैं। विस्तृत नेटवर्क और किफायती प्लान्स की वजह से जियो ने अक्टूबर 2019 में 500263 ग्राहक जोड़े लिए हैं।

बता दें कि इसके ठीक विपरीत टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वोडा, आईडिया ने इसी अवधि में काफी अधिक ग्राहक खो दिए हैं। जहां वोडा-आईडिया ने 84324 उपभोक्ता खोये, वहीं दूसरी बड़ी कंपनी एयरटेल ने सिर्फ 81615 जोड़े हैं। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने भी इसी अवधि में 21224 उपभोक्ता जोड़े हैं।

ट्राई की इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में भी जियो ने अक्टूबर 2019 में लगभग 91 लाख उपभोक्ता बनाए हैं। इसी अवधी में वोडा, आईडिया ने 1.89 लाख और एयरटेल ने 81974 उपभोक्ता पूरे देश में जोड़े हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो