राजधानी में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लोग हुए संक्रमित, 16 की गई जान
राजधानी में कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते दायरे ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को राजधानी में 1244 नए केस सामने आए हैं। 16 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई।

लखनऊ. राजधानी में कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते दायरे ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को राजधानी में 1244 नए केस सामने आए हैं। 16 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई। लखनऊ में सबसे ज्यादा केस इंदिरानगर में दर्ज किए गए हैं। अब तक इस इलाके में 62 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।
120 का इलाज केजीएमयू में
राजधानी में करीब 120 मरीजों का इलाज केजीएमयू, लोहिया, एरा, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, टीएसएम, विवेकानंद समेत दूसरे अस्पतालों में चल रहा था। होम आइसोलेशन के मरीजों जिन्होंने तय समय पूरा कर लिया उन्हें भी संक्रमण मुक्त घोषित किया गया।
यहां भी बढ़ रहे केस
आलमबाग में 57 लोगों को वायरस ने अपनी चपेट में लिया है। अलीगंज 37, आशियाना 36, कैंट 23, कृष्णा नगर 27, गोमतीनगर 68, चिनहट 34, चौक 47, जानकीपुरम 49, ठाकुरगंज 42, तालकटोरा 32, रायबरेली रोड 52, मड़ियांव 37, महानगर 30, विकासनगर 37, हजरतगंज 41, सरोजनीनगर 10, हसनगंज 32, सुशांत गोल्फ सिटी 17 गोमती नगर विस्तार 17, काकोरी 10, फैजाबाद रोड 18,गुडंबा 14 व बाजार खाला में 21 मरीज संक्रमित मिले हैं।
ये भी पढ़ें: स्कूलों को लेकर आया ये फैसला, एक लाख से ज्यादा छात्रों को बांटे जाएंगे नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक और यूनिफॉर्म
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज