scriptसरकारी योजनाओं के बारे में गांव-गांव जाकर बताएंगे सांसद | MPs will go from village to village to tell about government schemes | Patrika News

सरकारी योजनाओं के बारे में गांव-गांव जाकर बताएंगे सांसद

locationलखनऊPublished: Jul 30, 2021 09:15:53 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

उत्तर प्रदेश के सांसदों को राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में पुस्तकें भेंट की गयी हैं। अब इन सांसद गांव-गांव जाकर लोगों काे प्रदेश में हुए कार्यों और सरकार की जनहित वाली नितियों के बारे में बाताएंगे।
 

सीएम योगी

सीएम योगी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों को राज्य सरकार की उपलब्धियों के संबंध में पुस्तकें दी गयी हैं। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय शिल्पियों द्वारा निर्मित एक बैग में मुख्यमंत्री ( Chief Minister Yogi Adityanath ) के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालती पुस्तकों के अलावा राज्य सरकार के लगभग 52 सप्ताह के कार्यकाल में जन कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों और उनके सफल क्रियान्वयन और उपलब्धियों बताती पुस्तकें दी गई हैं। अब इन पुस्तकों के आधार पर सांसद गांव-गांव जाकर लाेगाें काे जनहित वाली याेजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें

CBSE Result 2021 सीबीएसई में लड़कियों ने मारी बाजी, अदिति ने किया जिला टॉप

दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सरकार और संगठन दोनों की मंशा है कि सरकार की उपलब्धियों के साथ साथ बिभिन्न्न कल्याणकारी योजनाओं और उनसे लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति पहुंचाया जाए। इस कार्य में सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे हाल ही में अनेक मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने भी योगी सरकार की प्रशंसा की और विशेषकर कोविड काल में जनता के प्रति सेवा भाव को उन्हें एक उदाहरण बताया था। अब जनप्रतिनिधि लाेगाें काे यह बताएंगे कि सरकार ने क्या-क्या कार्य किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो