script

मुलायम सिंह यादव हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कही ये बात

locationलखनऊPublished: Jun 23, 2019 06:58:41 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

Mulayam Singh Yadav शनिवार को मेदांता में भर्ती
– रविवार सुबह हुए डिस्चार्ज
 

mulayam singh yadav

मुलायम सिंह यादव हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कही ये बात

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है। शनिवार शाम को एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती किया गया। हालांकि, रविवार को उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनका शुगर लेवल कंट्रोल में है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
तीन बार बिगड़ी तबियत

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मुलायाम सिंह यादव की तबियत कई बार खराब हुई, जिसके चलते उन्हें तीन बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुगर लेवल चेक करवाने के लिए उन्हें इससे पहले संजय गांधी पीजीआई की इमरजंसी में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले भी तबियत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया था। कुछ घंटे के भीतर छुट्टी के बाद उन्हें दोबारा गुरुग्राम के मेदांता में एडमिट किया गया था।
अनियंत्रित मधुमेह से पीड़ित मुलायम सिंह यादव की तबियत पिछले कुछ समय से गड़बड़ चल रही है। इसी माह उन्हें तीन बार एडमिट किया गया। वहीं लोकसभा में शपथ लेने भी मुलायम व्हील चेयर पर पहुंचे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो