scriptमुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को दिए जीत के ये मंत्र, आज भी जानकर रह जाएंगे हैरान | Mulayam Singh Yadav gives victory to Akhilesh Yadav hindi news | Patrika News

मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को दिए जीत के ये मंत्र, आज भी जानकर रह जाएंगे हैरान

locationलखनऊPublished: Nov 22, 2017 10:24:13 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश और समाजवादी लोगों को जीत के सात टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि इन्हें पालन करने वाले राजनीति में कभी नहीं हारते।

Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav

लखनऊ. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी कार्यालय में बर्थ डे मनाई गई। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश और समाजवादी लोगों को जीत के सात टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि इन्हें पालन करने वाले राजनीति में कभी नहीं हारते। पर क्या बताऊं, अखिलेश की टीम में ऐसे लोग महत्वपूर्ण पदों पर हैं, जो अपने गांव की पोलिंग से सात वोट नहीं ले पाए। कहो तो नाम भी बता दूं। फिर बोले अखिलेश की टीम ने अखिलेश की मेहनत पर पानी फेरा है।
जब जनता ने हिन्दुओं का हत्यारा कहा तब मिलीं 105 सीटें

मुलायम सिंह सपा की 47 सीटों से काफ आहत दिखे। सपा सरकार की याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में विवादित स्थल को गिराने वालों को रोकने के लिए और देश में एकता बनाए रखने के लिए हमने गोलियां तक चलवाईं। हमसे सवाल हुए कि हमने 57 लोगों को मार दिया। हमने बताया कि केवल 28 लोग मरे हैं। देश की एकता के लिए इससे ज्यादा भी लोगों पर गोली चालनी पड़ती तो हम चलवा देते। फिर चुनाव हुए। लोग हमें हिन्दुओं का हत्यारा कहने लगे और उस वक्त हमें 105 सीटें मिलीं। उसके बाद हमने सरकार भी बनाई। तुमने ऐसे पर भरोसा किया कि अपनी पोलिंग में 10 वोट न दिला पाए।
अखिलेश पूछेेंगे तो नाम बता देंगे

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश को मेरा अशीर्वाद है और हमेशा रहेगा। लेकिन इन्हें समझ नहीं है। इसी बात का विरोध है। लोग कहते हैं कि झगड़ा हो गया। पर हम पूछते हैं कि ऐसो को पद क्यों दिए हैं। संगठन में बहुत छेद हैं। उन्हें ये छेद दिखते ही नहीं हैं। जो अपना पालिंग बूथ न जिता पाएं पाएं तो उन पर क्या भरोसा करना। ऐसे बहुत लोग हैं। अखिलेश पूछेंगे तो हम नाम बता देंगे। हमे तो अफसोस है कि इतना काम करने के बाद अखिलेश की टीम ने कुछ नहीं किया। अब वे नेता नहीं रह गए तो दिन रात मेहनत करते हैं। पोलिंग बूथ तो अब उनसे संभलता नहीं। उन्हें सोचना चाहिए।
मुसलमानों को सपा पर भरोसा

अखिलेश यादव की टीम से न खुश मुलायम ने कहा कि आज भी मुसलमानों को सपा पर भरोसा है। सपा ही मुसलमानों और गरीबों का ध्यान देने वाली पार्टी है। चुनाव की पूरी वोटिंग देख लो, सपा को किसने वोट दिया हैै। 90 प्रतिशत मुसलमान आज ाी सपा के साथ हैं। उन्होंने साथ नहीं छोड़ा। हमें उनकी कद्र करनी चाहिए। उन्हें जोडऩा चाहिए।
महिलाओं को जोड़ो और गरीबों की करो मदद

बीती सपा सरकार से लेकर आज तक देख रहा हूं, महिलाओं की उपेक्षा हुई। आज ही बताओ कितने महिलाएं आई हैं। कुछ महिलाएं चिल्लाई कि वे आई हैं तो मुलायम बोले, ये तो एक दर्जन होंगी। देख लो, इनको जोड़ो। घर में अच्छा खाना बनाने से लेकर वोट दिलाने तक में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। फिर उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करो, किसी गरीब लड़की की शादी हो रही हो, तो उसे मदद करो। चुपचाप मदद करनी चाहिए ताकि उस परिवार की बदनामी न हो। फिर देखिए कि कैसे लोग जुड़ते हैं।
अखिलेश ने मुलायम के पैर छुए

अखिलेश ठीक 11 बजे मंच पर आ गए, मुलायम साढ़े ग्यारह बजे सपा कार्यालय आए लेकिन मंच क बजाए द तर में बैठ गए। अखिलेश उन्हें बार बार मुड़- मुड़कर देखते रहे। फिर जब मुलायम मंच पर आए तो अखिलेश ने लपक कर उनके पैर छुए।
मुलायम के जीत के सात टिप्स

1. गरीबी अमीरी के बीच की दूरी खत्म करो
2. महिला पुरुष में समानता लाओ
3. भाषा के नाम पर भेद भाव खत्म करो
4. ऊंच नीच का भेद खत्म करो
5. हिन्दू मुस्लिम का भेद खत्म करो
6. किसानों और व्यापारियों की समस्याओं को देखो
7. नौजवानों और छात्रों की समस्याओं को देखो
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो