script

मुलायम सिंह की तबीयत में सुधार, लखनऊ मेदांता में चल रहा इलाज, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज

locationलखनऊPublished: Aug 09, 2020 03:14:54 pm

डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार है। उन्हें दो से तीन दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

मुलायम सिंह की तबीयत में में सुधार, लखनऊ मेदांता में चल रहा इलाज, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज

मुलायम सिंह की तबीयत में में सुधार, लखनऊ मेदांता में चल रहा इलाज, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार हो रहा है। वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द और पेशाब में संक्रमण के बाद गुरुवार को एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार है। उन्हें दो से तीन दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
मेदांता लखनऊ के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव का यूरिनल इन्फेक्शन काफी हद तक कंट्रोल में है। उन्होंने बताया कि इस बार यूरिनल इन्फेक्शन गुर्दे तक पहुंच गया था। हालांकि गुर्दे पर अब कोई असर नहीं है। अब हल्का यूरिनल इन्फेक्शन रह गया है। मुलायम सिंह को सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा मुलायम की कोरोना रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी हैं। मौजूदा रिकवरी के हिसाब से मुलायम सिंह दो से तीन दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं।
आपको बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को गुरुवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्‍थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। मुलायम सिंह यादव करीब एक माह पहले आंत में दिक्कत के चलते मेदांता अस्पताल भर्ती हुए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो