scriptMulayam Singh Yadav Health Update : मुलायम सिंह यादव की हालात गंभीर पर स्थिर, क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट | Mulayam Singh Yadav Health Update condition stable shifted to critical care unit | Patrika News

Mulayam Singh Yadav Health Update : मुलायम सिंह यादव की हालात गंभीर पर स्थिर, क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट

locationलखनऊPublished: Oct 03, 2022 04:52:06 pm

Mulayam Singh Yadav Health Update समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में अभी अधिक सुधार नहीं हुआ है। हालात गंभीर पर स्थिर बनी है। मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में सोमवार सुबह से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
 

मुलायम सिंह यादव की हालात स्थिर, क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट

मुलायम सिंह यादव की हालात स्थिर, क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट

समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में अभी अधिक सुधार नहीं हुआ है। हालात गंभीर पर स्थिर बनी है। मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में सोमवार सुबह से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डाक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी देखरेख में जुटी है। मुलायम सिंह अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार रात उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें जनरल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। आज सुबह से उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा था। दोपहर में बताया गया कि, उन्‍हें क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है। तबीयत में सुधार के लिए उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई के साथ लखनऊ, गुरुग्राम में भी पूजा-पाठ किया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री रह चुके हैं।
मुलायम सिंह यादव का मेडिकल बुलेटिन जारी

मेदांता अस्पताल गुरुग्राम ने सोमवार दोपहर को मुलायम सिंह यादव का एक मेडिकल बुलेटिन मेडिकल डायरेक्टर डा. संजीव गुप्ता ने जारी करते हुए कहा कि, मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल के सीसीयू में रखा गया है।
यह भी पढ़े – भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल के विकराल आग में सब कुछ हुआ राख पर मां दुर्गा की प्रतिमा मुस्कुराती मिलीं

अखिलेश, शिवपाल और अपर्णा यादव मौजूद

इस वक्त मुलायम के पास समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और छोटी बहू अपर्णा यादव लगातार बने हैं।
यह भी पढ़े – रावण और हनुमानजी को आया हार्ट अटैक दोनों की हुई मौत, सभी दुखी

नेताजी मेरे राजनैतिक गुरु – एसपी सिंह बघेल

केन्द्र सरकार में न्याय तथा कानून राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सोमवार दोपहर में मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का हालचाल लिया। इस अवसर पर कहाकि, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) तो मेरे राजनैतिक गुरु हैं। मैंने राजनीति का ककहरा भी मुलायम सिंह यादव से ही सीखा है। मेरी प्रार्थना है कि वह जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच में आए और राजनीति पर फिर से वैसे ही सक्रिय हों।
ब्रजेश, केशव, प्रियंका ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। पार्टी नेताओें एवं कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य में सुधार को लेकर धार्मिक अनुष्ठान भी किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो