scriptIndependence Day Celebration2019 : पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया | Mulayam Singh Yadav Hosted National Flag in Samajwadi Party Office | Patrika News
लखनऊ

Independence Day Celebration2019 : पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया

आज के दिन लिया यह संकल्प

लखनऊAug 15, 2019 / 06:26 pm

Ritesh Singh

 Mulayam Singh Yadav

Independence Day Celebration2019 : पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया

लखनऊ , समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पूर्व रक्षामंत्री Mulayam Singh Yadav द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होने समाज में भाईचारा बढ़ाने और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेने को कहा उन्होने Raksha Bandhan पर शुभकामना दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई आवास पर ग्रामीण अंचल से आये बड़ी संख्या में महिलाओं, किसानों एवं नौजवानों से भेंट की और स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की बधाई दी।

Akhilesh Yadav ने कहा कि आज के दिन हमें उन अनगिनत शहीदों को याद करना है जिन्होने देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी नहीं भुला सकते हैं जिनके नेतृृत्व में अहिंसक क्रान्ति के जरिए देश को दासता से मुक्ति मिली। उन्होने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई अभी अधूरी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मिल रही चुनौतियों से भी हमें निबटना होगा। Akhilesh Yadav ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों की सुरक्षा एवं उन पर चलने का संकल्प लेकर सामाजिक, आर्थिक बराबरी एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और सामाजिक सदभाव के रास्ते पर चलकर समृृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय, लखनऊ में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और राष्ट्रीय एकता तथा सद्भाव का संकल्प लिया।

Home / Lucknow / Independence Day Celebration2019 : पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो