scriptखराब स्वास्थ्य के बावजूद मुलायम सिंह यादव पहुंचे सदन, किया बड़ा सवाल | Mulayam Singh yadav questions Om birla over absence of MPs | Patrika News

खराब स्वास्थ्य के बावजूद मुलायम सिंह यादव पहुंचे सदन, किया बड़ा सवाल

locationलखनऊPublished: Dec 13, 2019 04:39:12 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का इन दिनों स्वास्थ्य खराब है।

 मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का इन दिनों स्वास्थ्य खराब है। बावजूद इसके उन्होंने संसद में सदन की कार्यवाही में भाग लिया। यहीं नहीं उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से वाजिब सवाल भी किया, जिसके उन्हें जवाब देना पड़ा। मुलायम सिंह यादव गुरुवार को लोकसभा में पहुंचे थे। उस दौरान निचले सदन में सत्ता पक्ष के करीब 60 और तो विपक्ष के लगभग 50 सदस्य ही मौजूद थे। मुलायम सिंह यादव को यह देख अचरज हुआ। सत्ता पक्ष की संख्या बेहद कम देख वह नाखुश हुए। शून्यकाल के दौरान सपा संरक्षक अपनी सीट से उठे और अपनी बात सदन में रखने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुमति मांगी। बिरला ने उन्हें इजाजत दी। तो मुलायम ने सत्ता पक्ष की खाली सीटों की ओर इशारा करते हुए पूछा कि सत्ता पक्ष कहां है।
ये भी पढ़ें- Weather Alert: राजधानी समेत कई जिलों में हुई बारिश, गिरे ओले, यहां जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, तेजी से बढ़ी सर्दी

बिरला ने दिया जवाब-

पूर्व रक्षा मंत्री के सवाल पर लोकसभा अध्यक्ष ने जवाब देते हुए कहा कि ‘दो कैबिनेट मंत्री हैं। यहां डॉ हर्षवर्द्धन हैं, मुख्तार अब्बास नकवी भी बैठे हैं। उन्होंने आगे कहा कि और सबका संरक्षण करने के लिये मैं यहां बैठा हूं।
ये भी पढ़ें- रेसलर The Great Khali को देखने के लिए उमड़ी भीड़, कहा- यहां के युवाओं को सिखाऊंगा रेसलिंग के गुर

बीते माह ही हुए थे अस्पताल में भर्ती-

सपा संरक्षक एक माह पूर्व नवंबर 13 को पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के चलते लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हुए थे, हालांकि ठीक होने के बाद उन्हें उसी दिन अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो