यह भी पढ़ें
मुलायम ने यूं ही नहीं की थी मोदी की तारीफ, नेताजी के जाल में फंस गई पूरी बीजेपी
बीते दिनों संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा करने के साथ एक बार उनकी सरकार आने की घोषणा कर चुके मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को गलत करार दिया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी काफी मजबूत थी। हम तो आराम से यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ते। लेकिन अखिलेश ने मायावती से गठबंधन कर लिया, अब हमारी सीटें आधी रह गई हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने ही लोग कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा की हैसियत बसपा से ज्यादा है फिर भी टिकट बांटने में देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, वह हमें लिखकर दें। मैं उन सभी को चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने अपने पद और प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे संरक्षक के पद पर रख दिया है, लेकिन काम क्या है? पता नहीं। उन्होंने मीडिया का बखान करते हुए कहा कि मीडिया ने सपा को बहुत सपोर्ट किया है, लेकिन हमारी पार्टी के कुछ लोग मीडिया की उपेक्षा करते हैं। यह ठीक नहीं है। महिलाओं की संख्या पर उठाये सवाल
समाजवादी पार्टी में महिलाओं की घटती संख्या पर भी सवाल उठाते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस समय पार्टी में सिर्फ नौ महिलाएं ही राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। यह ठीक नहीं है।
समाजवादी पार्टी में महिलाओं की घटती संख्या पर भी सवाल उठाते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस समय पार्टी में सिर्फ नौ महिलाएं ही राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। यह ठीक नहीं है।
वीडियो में देखें- आसान नहीं हैं मुलायम सिंह यादव और उनके चरखा दांव को समझ पाना