script

नवरात्र में मुलायम बनाएंगे अलग पार्टी, अखिलेश को देंगे टक्कर!

locationलखनऊPublished: Sep 19, 2017 08:33:39 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

सपा संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव नई पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं।

Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले से मुलायम सिंह यादव परिवार में शुरू हुई खटपट अब और बढ़ा रूप ले चुकी है। दरअसल, अब यह खटपट समाजवादी पार्टी की टूट का कारण बनने जा रही है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही सपा संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव नई पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि सपा संस्थापक बेटे अखिलेश यादव की कार्यप्रणाली से नाखुश चल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी अखिलेश का खुले तौर पर विरोध नहीं किया है। लेकिन, कुछ दिनों पहले भाई शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि नवरात्र में नई पार्टी की घोषणा हो सकती है। इससे पार्टी में टूट की चर्चाओं को और बल मिल रहा है।

यह भी पढ़ें… अधिवेशन से पहले सपा में टूट, शिवपाल यादव ने यह बड़ा निर्णय लेकर सभी को चौकाया!

शिवपाल ने कहा था, नवरात्र में नई पार्टी का होगा गठन

दो दिन पहले शिवपाल यादव ने कन्नौज में कहा था, मुलायम सिंह यादव का अपमान अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दरअसल, शिवपाल पार्टी और परिवार के इस झगड़े के बाद पार्टी और राजनीति में एकदम दरकिनार हो गए हैं। वह पार्टी में सम्मान के साथ वापसी करना चाहते हैं। इसलिए वह मुलायम के साथ रहकर, अपनी नई रणनीति को साध रहे हैं। हालांकि, अखिलेश यादव और उनके समर्थक किसी भी तरह उन पर भरोसा करने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें… प्रदेश में नहीं सुधरे हालात तो सड़क पर होगा आंदोलन: शिवपाल

पार्टी और परिवार एक रहे

मालूम हो कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि जल्द ही नई पार्टी के गठन की घोषणा की जाएगी। उनका कहना था, वह और नेता जी (मुलायम सिंह यादव) चाहते हैं कि पार्टी और परिवार एक रहे, पर अखिलेश यादव अपनी जिद पर अड़े हैं। उनकी जिद की वजह से ही अब हमे नई पार्टी के गठन के बारे में सोचना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें… अधिवेशन से पहले सपा में फिर रार, शिवपाल बोले- नई पार्टी का गठन जल्द

अखिलेश कल खोलेंगे पत्ते

शिवपाल सिंह यादव के बयान के बाद सपा में गतिविधियां बढ़ गई हैं। 20 सितंबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। वहीं, 21 सितंबर को मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव ने लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई है। ट्रस्ट में अखिलेश और रामगोपाल यादव भी सदस्य हैं। मालूम हो कि ट्रस्ट में अधिकतर सदस्य मुलायम खेमे के हैं। वहीं, मुलायम सिंह यादव ने भी 25 सितंबर को लखनऊ में ही अपनी प्रेस कॉन्फेंस बुलाई है। माना जा रहा है इसदिन नेताजी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें… अपराधियों के साथ खड़ेे होते थे माया और अखिलेश: उमा भारती

होर्डिंग्स से मुलायम की फोटो गायब

मालूम हो कि पार्टी का राज्यस्तरीय सम्मेलन २3 सितम्बर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में और राष्ट्रीय सम्मेलन 5 अक्टूबर को ताज नगरी आगरा में होना तय है। राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष के नाम पर मुहर भी लगनी है। वहीं, आगरा में आयोजित अधिवेशन के लिए तैयार होर्डिंग्स में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का फोटो गायब है, इससे भी मुलायम और शिवपाल समर्थक नाराज हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो