बता दें कि मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेट प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कैंट विधानसभा से 2017 के उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था, लेकिन वह भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से चुनाव हार गई थीं।
अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। उनका अपना खुद का बिजनेश है। उनकी लखनऊ में जिम है। वे सामाजिक कार्यों में हमेशा भागीदारी निभाते रहते हैं। अपर्णा यादव अक्सर अपने कार्यों को लेकर चर्चा में भी रहती हैं।
योगी से मुलाकात के बाद भाजपा में जाने की हुई थी चर्चा यूपी में जब भाजपा की सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो अपर्णा यादव ने अपने पति प्रतीक यादव के साथ सीएम योगी से मुलाकात की थी, इसको लेकर सियासी गलियारों में काफी हलचल भी हुई, यह कयास लगाया जाने लगा था कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं और उन्हें फूलपुर से लोकसभा का उप चुनाव लड़ाया जा सकता है। अपर्णा यादव को जानवरों से काफी लगाव है। उन्होंने लखनऊ में कांन्हा उपवन के नाम से एक गौशाला भी खोला है।
रीता जोशी से हार गई थीं चुनाव
2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव ने सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था, इस दौरान मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यादव ने उनका प्रचार किया था, लेकिन अपर्णा यादव बीजेपी प्रत्याशी रीता जोशी से हार गई थीं।