मायावती के होने पर भी मुलायम के वोट नहीं हुए कम, किधर जाएंगे दलित वोटर
लखनऊPublished: Dec 04, 2022 04:08:22 pm
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट बेहद खास है। यह सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। जब से मुलायम सिंह मैदान में उतरे उन्होंने अपने दांव से सभी को चित कर दिया था।
1992 में समाजवादी पार्टी का गठन हुआ। इसके बाद 1996 में मुलायम सिंह यादव इस सीट से चुनाव लड़े। उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की। उसके बाद से लगातार हर चुनाव में इस सीट पर समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा है। 2014 में मोदी लहर थी, तब भी मुलायम सिंह के दांव के आगे मोदी का जादू नहीं चला।