scriptनगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा नगर आयुक्त के समक्ष रखेगा समस्याओं का पिटारा | Municipal Commissioner problems before | Patrika News

नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा नगर आयुक्त के समक्ष रखेगा समस्याओं का पिटारा

locationलखनऊPublished: Jun 10, 2021 09:11:10 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

कोरोना काल में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित कराते हुए।

नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा नगर आयुक्त के समक्ष रखेगा समस्याओं का पिटारा

नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा नगर आयुक्त के समक्ष रखेगा समस्याओं का पिटारा

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के चलते लम्बे अरसे से कर्मचारी संगठनों और विभागीय मुखिया के बीच बाॅतचीत न होने से काफी संख्या में समस्याऐं लम्बित हो चली है। लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 14 जून को नगर आयुक्तसे वार्ता की तैयारी में जुटा है ऐसे में नगर आयुक्त के समक्ष मोर्चा समस्याओं का पिटारा खोल सकता है।
लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज न्यू कमेटी हाल नगर निगम लखनऊ में कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण कराए जाने के संबंध में आहूत की गई। मोर्चा से सभी घटक संघो द्वारा कर्मचारियों की लंम्बित देयता का भुगतान मृतक आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के अनुसार नियुक्ति,कार्यदायी संस्थाओं के श्रमिकों को ईवपीवएफ एवं ईएसआई का लाभ,मार्ग प्रकाश विभाग एवं आरवआर विभाग में पूर्व से तैनात कर्मचारियों को नगर निगम द्वारा वेतन प्रदान कराए जाने एवं वर्ष-2003 के पूर्व कर्मचारियों का विनियमितीकरण किए जाने एवं नियमित कर्मचारियों के एक दिन के अवकाश अथवा विलंम्ब से आने पर 7 दिन का वेतन ना काटा जाये।
तथा सेवारत एवम् सेवानिवृत कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अन्तर की धनराशि का भुगतान किये जाने पर विचार व्यक्त किया गया।मोर्चा के संयोजक चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि 14 जून को नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ के समक्ष कर्मचारियों की लंबित मांगे ध्समस्या को विस्तृत रूप से रखकर वार्ता के माध्यम से निराकरण कराया जाएगा। मोर्चा के सभी घटक संघो द्वारा कोरोना काल में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित कराते हुए।
उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया तथा प्रशासन से मांग की गई है कि कोरोना योद्धाओं के आश्रितों को तत्काल नियुक्ति एवं समस्त देयो का लाभ प्रदान किया जाए। बैठक में आनन्द वर्मा ,ओम प्रकाश उप्रेती ,राजेश भारती ,अशोक गोयल,रमेश चैरसिया,राजेश कुमार,शमील अखलाक,दीपक शर्मा,मो. शोएब,कंचन सक्सेना,अर्जुन यादव,शत्रोहन,राजीव राय,मो. राशिद,राजीव राय आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो