डॉन मुख्तार अंसारी के परिजनों को उनकी सुरक्षा की चिंता जताई है। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने मीडिया से कहा कि जहां तक सुरक्षा का प्रश्न है, इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। अफजाल ने सवाल उठाया कि इस सरकार से कोई उम्मीद है क्या, सभी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्तार जब उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में शामिल हो रहे थे तो उन्होंने कहा था कि उनके जीवन को खतरा है लेकिन सवाल यह है कि सुरक्षा किससे मांगी जाए। जब मुख्यमंत्री खुद ही सदन में कह रहे हैं कि ठोंक दिया जाएगा तो पुलिस फर्जी एनकाउंटर करा रही है। अफजाल अंसारी ने कहा कि अगर उनके भाई को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार सीएम योगी होंगे।